लाइव न्यूज़ :

120 दिन पहले शादी, इंस्टाग्राम पर प्यार, पति को छोड़ प्रेमी के साथ डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार पत्नी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 27, 2025 17:38 IST

Banka: बिहार के बांका जिले में सामने आया पति-पत्नी और वो का मामला, पति को छोड़कर इंस्टाग्राम पर बने प्रेमी के साथ महिला हुई फरार।

Open in App
ठळक मुद्देपहचान एक युवक से हो गई जो देखते ही देखते उसका बेस्ट फ्रेंड बन गया। युवक के साथ वीडियो इंस्टा पर पोस्ट करने लगी। धनकुंड थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय दिलीप दास चेन्नई में मजदूरी करता है।

Banka:बिहार में बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र से पति-पत्नी और वो के चक्कर में शादी के महज 4 महीने बाद ही एक बीवी पति को छोड़कर इंस्टाग्राम पर बने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके साथ ही घर में रखे कीमती गहने और डेढ़ लाख कैश भी वो अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि युवती को रील्स बनाने का ऐसा शौक था कि पति चेन्नई में मजदूरी करता तो यहां वो इंस्टाग्राम पर हमेशा एक्टिव रहने लगी। इंस्टा पर रील्स भी बनाने लगी। इसी दौरान उसकी पहचान एक युवक से हो गई जो देखते ही देखते उसका बेस्ट फ्रेंड बन गया।

दोनों के बीच नजदीकियां ऐसी बढ़ी कि वो उससे मिलने जुलने लगी और युवक के साथ वीडियो इंस्टा पर पोस्ट करने लगी। चेन्नई में रह रहे पति ने जब युवक के साथ अपनी बीवी का पोस्ट देखा तो उसे शक हुआ। दरअसल बांका जिले के धनकुंड थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय दिलीप दास चेन्नई में मजदूरी करता है।

उसकी शादी 16 मई 2025 को हुई थी। दिलीप ने बताया कि शादी के बाद उसकी पत्नी 3 महीने तक ससुराल में रही, लेकिन उसके बाद वो मायके चली गई। वही रहकर वो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्ट्रा पर रील्स बनाने लगी और इसी दौरान अपने इंस्ट्रा फ्रेंड के साथ वो फरार हो गई। उसने बताया कि अपनी पत्नी को डेढ़ लाख रुपये भेजा था, जिसे लेकर वो अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

और साथ में घर में रखे कीमती गहने भी ले भागी। पति दिलीप ने पत्नी और उसके बॉय फ्रेंड के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि लड़की के पिता ने उल्टे अपने दामाद दिलीप पर ही बेटी को गायब करने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले पर रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार का कहना है कि पीड़ित की ओर से शिकायत मिली है और मामले की छानबीन की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो