लाइव न्यूज़ :

बांकाः 16 वर्षीय नाबालिग चाचा ने 8 साल की भतीजी से किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर, पूछताछ पर आपबीती सुनाई

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2021 17:25 IST

बिहार में बांका जिले के कटोरिया के जयपुर थाना क्षेत्र एक गांव का मामला है. घटना के बाद परिजन गंभीर हालात में बच्ची को इलाज के लिए लेकर झारखंड चले गए थे.

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है.पीड़िता को इलाज के लिए देवघर अस्पताल पहुंचाया.

पटनाः बिहार में बांका जिले के कटोरिया के जयपुर थाना क्षेत्र एक गांव में एक शर्मनाक घटना को अंजाम देते हुए नाबालिग चाचा द्वारा अपनी 8 वर्षीय नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना गत तीन अक्टूबर की बताई जा रही है.

 

घटना के बाद परिजन गंभीर हालात में बच्ची को इलाज के लिए लेकर झारखंड चले गए थे. शनिवार को पीड़ित परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि एक 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची घर के बाहर में खेल रही थी, तभी 16 वर्षीय नाबालिग चाचा ने बहला फुसलाकर घर में बुलाया और नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किया. बच्ची की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने पूछताछ की तो बच्ची ने आपबीती सुनाई.

घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने इसे छिपाने की कोशिश करते हुए पीड़िता को इलाज के लिए देवघर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने बलात्कार का मामला बताते हुए पुलिस को दिए गये सूचना की जानकारी मांगी. देवघर में परिजनों ने मामले को दबाने की कोशिश की.

डॉक्टर जब नहीं माने तो परिजन पीड़िता को लेकर धनबाद लेकर चले गये. इसके बाद धनबाद में डॉक्टर के द्वारा पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया, जहां पुलिस की कागजी कार्रवाई के बाद डॉक्टर ने पीड़िता का इलाज किया. इधर, धनबाद के अस्पताल में चले रहे इलाज के बाद बच्ची की स्थिति में सुधार होने पर शनिवार को पिता ने बांका महिला थाना में मामला दर्ज कराया.

जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थाना अध्यक्ष श्वेता कुमारी ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी पर मामला दर्ज करने की बात बताई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए