लाइव न्यूज़ :

बांकाः परीक्षा केंद्र पर छात्रों ने किया हंगामा, स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट को 15-20 छात्रों ने लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा, चेहरा सूजा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 7, 2023 17:03 IST

बिहारः अमरपुर के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पंकज कुमार जायसवाल की ड्यूटी बाराहाट प्रखंड के हरिहर चौधरी इंटर परीक्षा केंद्र पर बतौर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे15-20 छात्रों ने उन्हें बेरहमी से पीटा और फिर फरार हो गए।कल्याण पदाधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लाठी-डंडे से इतनी बुरी तरह पीटा कि मजिस्ट्रेट का पूरा चेहरा सूज गया है।

पटनाः बिहार में बांका जिले के बाराहाट हरिहर चौधरी इंटर स्तरीय विद्यालय परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों के द्वारा उत्पात मचाये जाने का मामला सामने आया है। परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात अमरपुर के कल्याण पदाधिकारी पंकज कुमार जायसवाल के साथ द्वितीय पाली की परीक्षा के समाप्ति के उपरांत कुछ उपद्रवी छात्रों ने मारपीट की।

जिसमें कल्याण पदाधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। छात्रों की एक ग्रुप ने उसे लाठी-डंडे से इतनी बुरी तरह पीटा कि मजिस्ट्रेट का पूरा चेहरा सूज गया है। यहां तक की उनकी आंखें भी नहीं खुल रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मजिस्ट्रेट को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।

दरअसल, अमरपुर के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पंकज कुमार जायसवाल की ड्यूटी बाराहाट प्रखंड के हरिहर चौधरी इंटर परीक्षा केंद्र पर बतौर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में लगी थी। सोमवार को दूसरी पाली का परीक्षा खत्म होने के बाद 15-20 छात्रों ने उन्हें बेरहमी से पीटा और फिर फरार हो गए।

इस घटना की सूचना मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को दी। जिसके बाद घायल मजिस्ट्रेट को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। मजिस्ट्रेट की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि द्वितीय पाली की परीक्षा समाप्ति के दौरान जैसे ही वह घर जाने के लिए निकले पूर्व से घात लगाए बैठे छात्र रजा उल पिता नूर आलम रोल कोड 72025 रोल नंबर 2303 0124 उच्च विद्यालय जयपुर ने अपने सहयोगियों के साथ हमला कर दिया। तकरीबन 25 की संख्या में छात्रों ने घेर कर उनके साथ मारपीट की। अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए