लाइव न्यूज़ :

Bangladesh MP Death: कोलकाता में मृत पाए गए बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम, सुनियोजित हत्या की आशंका

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 22, 2024 17:13 IST

Bangladesh MP Death: अजीम को आखिरी बार 13 मई की दोपहर को देखा गया था जब वह दोस्तों के साथ मेडिकल जांच के लिए कोलकाता के पास बिधाननगर स्थित एक घर में गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता में मृत पाए गए बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीमवह 12 मई को इलाज के लिए भारत आए थेएक अपार्टमेंट से रहस्यमय परिस्थितियों में उनका शव बरामद किया गया

नई दिल्ली: बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम (Anwarul Azim) बुधवार, 22 मई को कोलकाता में मृत पाए गए। वह 12 मई को इलाज के लिए भारत आए थे। कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में न्यू टाउन के एक पॉश आवासीय परिसर के एक अपार्टमेंट से रहस्यमय परिस्थितियों में उनका शव बरामद किया गया। बांग्लादेश की सत्तारूढ़ अवामी लीग पार्टी के सदस्य अजीम पिछले आठ दिनों से लापता थे।

समाचार एजेंसी एएनआई ने बांग्लादेश समाचार पत्र डेली स्टार के हवाले से बताया है कि बांग्लादेश (Bangladesh) के गृह मंत्री असदुज्जमान खान ने सांसद की हत्या को "सुनियोजित हत्या" कहा है। बांग्लादेश पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों (सभी बांग्लादेशी) को गिरफ्तार किया है।

अजीम को आखिरी बार 13 मई की दोपहर को देखा गया था जब वह दोस्तों के साथ मेडिकल जांच के लिए कोलकाता के पास बिधाननगर स्थित एक घर में गए थे। कोलकाता के बिधाननगर में एक पारिवारिक मित्र के अनुसार, सांसद ने उल्लेख किया था कि वह दिल्ली की यात्रा करेंगे। लेकिन 13 मई के बाद से उनसे कोई सीधा संपर्क नहीं हुआ। 

ढाका में उनके परिवार और बिधाननगर में उनके दोस्त के साथ केवल मोबाइल संदेशों का आदान-प्रदान हुआ। अनवारुल अजीम के पारिवारिक मित्र गोपाल विस्वास द्वारा बिधाननगर के बारानगर पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। अपने पिता से संपर्क नहीं हो पाने के बाद सांसद की बेटी ने उनसे संपर्क किया था।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक नवारुल अजीम ने काफी समय से वह अपार्टमेंट किराए पर ले रखा था। समाचार एजेंसी ने बताया कि पुलिस सूत्रों ने कहा कि परिसर के अन्य निवासियों ने जांच अधिकारियों को बताया है कि कुछ लोग सांसद से मिलने के लिए अक्सर उस फ्लैट में आते थे।

टॅग्स :कोलकाताबांग्लादेशक्राइममर्डर मिस्ट्रीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने