लाइव न्यूज़ :

बांदीपोरा में 3 साल की बच्ची का रेप: कश्मीर में बवाल, हिंसा में 47 सुरक्षाकर्मी जख्मी, कई इलाकों में कर्फ्यू

By सुरेश डुग्गर | Updated: May 13, 2019 18:23 IST

बांदीपोरा में 3 साल की बच्ची का रेप: पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तीन वर्षीय मासूम के साथ हुए दुष्कर्म की कड़े शब्दों में निंदा की है। पुलिस को दोषी के खिलाफ एक ऐसा मामला बनाना चाहिए कि वह बच न सके।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के चेयरमैन शाह फैसल ने कहा कि दुष्कर्म आरोपित को सजा-ए-मौत होनी चाहिए।राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बांदीपोरा जिले के संबल इलाके में 3 साल की बच्ची से बलात्कार को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए आईजीपी कश्मीर एसपी पाणि से बात की।पिछले सप्ताह बांदीपोरा जिले में बच्ची से 20 वर्षीय युवक ताहिर मीर ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।

बांदीपोरा में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले के खिलाफ कश्मीर में बवाल मचा हुआ है। हुर्रियत कांफ्रेंस के कश्मीर बंद के एलान के बीच संबल कांड के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों और सुरक्षा बलों के बीच पट्टन में हिंसक झड़पों में 47 सुरक्षाकर्मियों समेत 50 लोग जख्मी हो गए। एसएसबी की दूसरी वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट भी इस दौरान घायल हो गए। उन्हें सिर में पत्थर लगने से गंभीर चोट आयी है। कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि उपद्रवियों ने नटियाल राजमार्ग सहित मिर्जुंड, चैनबाला, हरथ्रथ, सिंघोरा, झेला पुल, कृपालपोरा पेनीन, और हंजीवरा, जिला बारामुला के इलाकों में हिंसक प्रदर्शन किए और वहां तैनात सुरक्षा बलों पर पथराव किया। शांति बहाली की अपील के बाद भी बढ़ती इन हिंसक घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने संबल, पटृटन सहित कइ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है।

संबल दुष्कर्म कांड को लेकर पूरी वादी में शुरू हुए हिंसक प्रदर्शनों  के बीच सोमवार को प्रशासन ने पूरे मामले की फास्ट ट्रैक जांच का यकीन दिलाते हुए लोगों से संयम और सदभाव बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने भी आरोपित को नाबालिग बताने का तथाकथित फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने वाले स्कूल प्रिंसिपल को भी पूछताछ के लिए तलब किया है।

पिछले सप्ताह बांदीपोरा जिले में बच्ची से 20 वर्षीय युवक ताहिर मीर ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। आरोपित पुलिस हिरासत में है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल गठित किया है।

इस बीच, स्वयंभू मजहबी संगठन द्वारा आरोपित को नाबालिग साबित करने के लिए जन्म तिथि का फर्जी दस्तावेज जारी करने पर लोग भड़क उठे। बांदीपोरा में सैकड़ों लोगों ने श्रीनगर-बांदीपोरा मार्ग पर धरना देकर यातायात रोक दिया।

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बांदीपोरा जिले के संबल इलाके में 3 साल की बच्ची से बलात्कार को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए आईजीपी कश्मीर एसपी पाणि से बात की और मामले में चल रही जांच की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने आईजीपी को मामले में तेजी से काम करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि अपराधी को इस शर्मनाक कृत्य के लिए कड़ी से कड़ी सजा मिले।

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तीन वर्षीय मासूम के साथ हुए दुष्कर्म की कड़े शब्दों में निंदा की है। पुलिस को दोषी को पूरी तरह चिह्न्ति करते हुए उसके खिलाफ एक ऐसा मामला बनाना चाहिए कि वह बच न सके।

जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के चेयरमैन शाह फैसल ने कहा कि दुष्कर्म आरोपित को सजा-ए-मौत होनी चाहिए। आरोपित की उम्र पर उन्होंने कहा कि जहां तक उनको पता है कि आरोपित को नाबालिग बताने वाला प्रमाणपत्र फर्जी है। उसे व्यस्क माना जाए और फांसी दी जाए। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला