लाइव न्यूज़ :

बांदा: विधायक के चचेरे भाई का पुलिस चौकी में जहर खाने का आरोप, मौत

By भाषा | Updated: December 23, 2019 14:32 IST

बांदा नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आलोक मिश्रा ने पुलिस चौकी में जहर खाने के आरोप को नकारते हुए कहा कि ‘'राघवेन्द्र और करन सिंह के बीच विवाद हुआ था, जिसमें करन सिंह ने राघवेन्द्र के रिश्तेदार की लाइसेंसी बन्दूक छीनकर पुलिस को सौंप दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देइससे क्षुब्ध होकर उसके बेटे ने पुलिस चौकी में ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, बिसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

बांदा शहर की एक पुलिस चौकी में कथित रूप से शनिवार की रात जहर खा लेने से एक युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत होने का आरोप लगाया गया है। मृत युवक सदर सीट से भाजपा विधायक का चचेरा भाई बताया जा रहा है।

बांदा सदर सीट से भाजपा के विधायक प्रकाश द्विवेदी के चाचा दिनेश द्विवेदी ने सोमवार को आरोप लगाया कि बांदा शहर के इंदिरानगर निवासी करन सिंह से उसके बेटे राघवेन्द्र द्विवेदी (25) का पैसे के लेन-देन का विवाद शुक्रवार से चल रहा था। मामला शहर की सिविल लाइन पुलिस चौकी पहुंचा था, जहां पुलिस उसके बेटे को शनिवार देर रात तक बैठाए रही।

इससे क्षुब्ध होकर उसके बेटे ने पुलिस चौकी में ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे रात में ही इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है। बांदा नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आलोक मिश्रा ने पुलिस चौकी में जहर खाने के आरोप को नकारते हुए कहा कि ‘'राघवेन्द्र और करन सिंह के बीच विवाद हुआ था, जिसमें करन सिंह ने राघवेन्द्र के रिश्तेदार की लाइसेंसी बन्दूक छीनकर पुलिस को सौंप दिया था।

जिसे बाद में पुलिस ने शस्त्रधारक को वापस कर दिया है।' उन्होंने कहा कि 'राघवेन्द्र ने अपने गांव छिबांव स्थित घर में जहरीला पदार्थ खाया है।'’ अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने कहा कि 'युवक ने जहर कहां खाया, इसकी जांच जांच जा रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, बिसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया