लाइव न्यूज़ :

Balu Mafia Raid: रेत और कोल माफिया पुंज कुमार सिंह के ठिकानों पर ईडी रेड, देर रात गिरफ्तार, सुभाष यादव का करीबी, लालू प्रसाद यादव से रिश्ता?

By एस पी सिन्हा | Updated: September 20, 2024 15:22 IST

Balu Mafia Raid: पुंज कुमार सिंह को ब्रॉडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख सुभाष यादव का करीबी बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुभाष यादव का राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से करीबी रिश्ता रहा है। कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मामले में भी तफ्तीश का दायरा आगे बढ़ा दिया गया है।जुड़े कनेक्शन और तफ्तीश का दायरा काफी बड़ा होने की संभावना है।

Balu Mafia Raid: प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने बिहार-झारखंड के चर्चित रेत माफिया और कोल माफिया पुंज कुमार सिंह को धर दबोचा है। ईडी की पटना जोनल ऑफिस की टीम ने पुंज कुमार सिंह को गुरुवार की देर रात गिरफ्तार किया। 20 सितंबर शुक्रवार को उसे पटना स्थित ईडी की विशेष कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर ले ली है। पुंज कुमार सिंह को ब्रॉडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख सुभाष यादव का करीबी बताया जा रहा है। सुभाष यादव का राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से करीबी रिश्ता रहा है।

पुंज कुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद सुभाष यादव की कंपनी ब्रॉडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मामले में भी तफ्तीश का दायरा आगे बढ़ा दिया गया है। रेत माफियाओं का कनेक्शन बिहार, झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। लिहाजा उससे जुड़े कनेक्शन और तफ्तीश का दायरा काफी बड़ा होने की संभावना है।

जल्द ही इस मामले में कई अन्य आरोपियों से पूछताछ के लिए इस मामले में ईडी की पटना जोनल द्वारा समन भेजे जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। बता दें कि मार्च महीने में कई रेत और कोल माफियाओं के यहां सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई को अंजाम दिया गया था। उसी सर्च ऑपरेशन के दौरान राजद के बेहद चर्चित नेता सुभाष यादव के यहां भी सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था।

जांच एजेंसी के द्वारा उस सर्च ऑपरेशन के दौरान काफी दस्तावेजों, चल-अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, संदिग्ध बैंकिंग लेनदेन सहित कई अन्य रेत और कोल माफियाओं से जुड़े कनेक्शन को खंगाला और जब्त किया गया था। सुभाष यादव राजद की तरफ से पिछली बार झारखंड के चतरा लोकसभा से उम्मीदवार बनाए गए थे।

हालांकि उन्हें हार का सामना करना पडा था। सियासी सूत्रों की मानें तो सुभाष यादव को राजद में एक बड़ा फाइनेंसर के तौर पर देखा जाता है। सुभाष यादव की काफी चल-अचल संपत्ति करोडों-अरबों में बताई जाती है। जांच एजेंसी के द्वारा सुभाष यादव सहित उसकी कंपनी से जुड़े चार निदेशकों को भी पहले गिरफ्तार कर चुकी हैं, जो चारों आरोपी फिलहाल जेल में ही हैं। उन चारों गिरफ्तार आरोपियों में सुभाष यादव, जदयू विधान पार्षद राधा चरण सेठ, मिथलेश सिंह, सुरेंद्र कुमार जिंदल का नाम शामिल हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारझारखंडPoliceप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए