लाइव न्यूज़ :

बलरामपुरः मायके गई थी पत्नी, ससुराल वाले ने पति हरेंद्र वर्मा को शादी समारोह कह बुलाया और रात में चाकू से गला रेत कर हत्या, आखिर वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2025 13:31 IST

शुक्रवार देर रात गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के देवरहना गांव निवासी हरेंद्र वर्मा का शव खून से लथपथ हालत में सुसराल से महज 50 मीटर की दूरी एक खेत में मिला।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी मायके में रह रही थी।वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया।

बलरामपुरः बलरामपुर जिले के महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में अपने ससुराल आए एक युवक की कथित तौर पर चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक के परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के देवरहना गांव निवासी हरेंद्र वर्मा (25) 30 अप्रैल को अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के जुगलीकला गांव आया था। उसने बताया कि शुक्रवार देर रात वर्मा का शव खून से लथपथ हालत में सुसराल से महज 50 मीटर की दूरी एक खेत में मिला।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया। मृतक के परिजनों के मुताबिक हरेंद्र की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी लेकिन पिछले कुछ माह से पारिवारिक विवाद के चलते वर्मा की पत्नी मायके में रह रही थी।

उन्होंने दावा किया कि ससुराल वालों ने हरेंद्र को यह कह कर बुलाया था कि शादी समारोह के बाद उसकी पत्नी को ससुराल भेज देंगे। अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?