लाइव न्यूज़ :

बलरामपुर-मेरठ लाउंज में छापेमारी, 8 युवती और 17 आरोपी अरेस्ट, देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, आपतिजनक हालात में कई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2025 13:09 IST

बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार ने बताया कि लॉन्ज एवं होटलों में देह व्यापार की शिकायत मिलने पर पुलिस ने पाहलवारा मोहल्ले में मंगल प्रसाद टेंट हाउस पर छापेमारी कर सहजराम नामक व्यक्ति एवं दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देनिवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर 17 महिलाओं को मुक्त कराते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (कैंट) नवीना शुक्ला के नेतृत्व में देर रात यह कार्रवाई की गई।

बलरामपुर/मेरठः उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पुलिस ने एक लाउंज में छापेमारी कर कथित देह व्यापार में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार युवतियों समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मेरठ में देह व्यापार में संलिप्त चार महिलाओं समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार ने बताया कि लॉन्ज एवं होटलों में देह व्यापार की शिकायत मिलने पर पुलिस ने पाहलवारा मोहल्ले में मंगल प्रसाद टेंट हाउस पर छापेमारी कर सहजराम नामक व्यक्ति एवं दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि सिविल लाइन स्थित ‘अमन लाउंज’ में छापेमारी कर अनवर, सिराज, बरकत अली के साथ दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक उधर मेरठ जिले में थाना एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कबाड़ी बाजार इलाके में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर 17 महिलाओं को मुक्त कराते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार महिलायें भी हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (कैंट) नवीना शुक्ला के नेतृत्व में बृहस्पतिवार देर रात यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के ख़िलाफ़ एएचटीयू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में मसूद, इलियास, जाकिर, याकुब और कन्हैया के अलावा चार महिलायें भी शामिल हैं। सभी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए