लाइव न्यूज़ :

ट्रेन की चपेट में आने से 90 भेड़ों की कटकर मौत, भेड़ों के शवों को खा रहे आठ गिद्धों की दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से मरे, कुत्तों के झुंड के कारण गई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2022 15:33 IST

तुलसीपुर के उपजिलाधिकारी मंगलेश दुबे ने सोमवार को बताया कि हादसे की रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन और रेलवे विभाग को उचित कार्यवाही के लिये भेजी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।विशनपुर कोडर गांव निवासी प्रभु राम अपनी भेड़ों को चराने गया था।रेल मंत्री एवं प्रदेश सरकार से 40 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

बलरामपुरः बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना इलाके में गोरखपुर-गोंडा रेल मार्ग पर एक ट्रेन की चपेट में आने से 90 भेड़ों की कटकर मौत हो गई और भेड़ों के शवों को खा रहे आठ गिद्धों की दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना रविवार की है जब विशनपुर कोडर गांव निवासी प्रभु राम अपनी भेड़ों को चराने गया था। जुड़ीकुंया गांव के पास उसकी भेड़ों पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि जान बचाने के लिए भेड़ें भाभर नाले पर बने सरयू नहर पुल की तरफ भागी, तभी गोरखपुर से चलकर लखनऊ जाने वाली एक ट्रेन आ गई और रेलवे पुल पार रही करीब 90 भेड़ें उसकी चपेट में आ गई।

भेड़ों की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। कुत्तों को भगाने के लिए प्रभु राम भी दौड़ा लेकिन ट्रेन के आ जाने से उसने नहर में कूदकर अपनी जान बचाई। मोतीनगर गांव (जिस जगह यह हादसा हुआ) के प्रधान नंद कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रेन से कटकर मरी भेड़ों को देखकर कई गिद्ध आ गए और भेड़ों के अवशेष खा रहे थे तभी गोरखपुर की ओर से एक दूसरी ट्रेन आ गई।

उसकी चपेट में आकर आठ गिद्ध मर गए। घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक एसपी यादव ने गांव का दौरा कर भेड़ों के स्वामी को 40 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री एवं प्रदेश सरकार से 40 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

तुलसीपुर के उपजिलाधिकारी मंगलेश दुबे ने सोमवार को बताया कि हादसे की रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन और रेलवे विभाग को उचित कार्यवाही के लिये भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि मृत भेड़ों और गिद्धों के अवशेष हटाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बीमारी न फैलने पाए। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज