लाइव न्यूज़ :

कहां गए बच्चे और बहू?, हौद के किनारे पहुंची सास, चप्पलें देखीं तो उड़े होश, 3 बच्चों के साथ मां ने कूद कर दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2025 17:08 IST

बालोतराः पुलिस के अनुसार जसोल थानाक्षेत्र के टापरा गांव की पनौतरी नाड़ी में महिला और उसके तीन बच्चों के शव बृहस्पतिवार सुबह पारिवारिक खेत के पास पानी की एक हौद (टांके) से बरामद किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए।सास को हौद के किनारे पर ममता की चप्पलें पड़ी दिखाई दीं।अंदर झांकने पर उन्हें पानी में शव दिखाई दिए।

बालोतराःराजस्थान के बालोतरा जिले में एक महिला कथित तौर पर अपने तीन बच्चों के साथ पानी की एक हौद में कूद गयी और चारों की मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जसोल थानाक्षेत्र के टापरा गांव की पनौतरी नाड़ी में महिला और उसके तीन बच्चों के शव बृहस्पतिवार सुबह पारिवारिक खेत के पास पानी की एक हौद (टांके) से बरामद किए गए।

सिवाना के पुलिस उपाधीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ममता (32) पिछले दस दिन से अपने परिवार के साथ टापरा गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित अपने खेत में फसल कटाई के लिए रह रही थी। शर्मा ने कहा, ‘‘बुधवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए।

बाद में ममता कथित तौर पर अपने तीन बच्चों, बेटे नवीन (सात), रुगाराम (चार) और मानवी (छह महीने) को लेकर पानी की टंकी में कूद गई।’’ पुलिस के मुताबिक आज सुबह ममता की सास ने उसे घर से गायब पाया और उसकी तलाश शुरू कर दी। सास को हौद के किनारे पर ममता की चप्पलें पड़ी दिखाई दीं।

अंदर झांकने पर उन्हें पानी में शव दिखाई दिए। महिला ने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। जसोल थाने और नागरिक सुरक्षा इकाई की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से चारों शवों को टैंक से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पुलिस को प्रथम दृष्टया आत्महत्या का संदेह है और वह घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार ममता के पति अणदाराम पटेल की बेंगलुरु में दवा की दुकान है जो उन्होंने लगभग पांच महीने पहले शुरू की। पुलिस ने अणदाराम को इस घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने बताया कि ममता के ससुर बालोतरा की एक फैक्टरी में काम करते हैं और वहीं रहते हैं। ममता अपने बच्चों, सास के साथ टापरा गांव में रह रही थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद