लाइव न्यूज़ :

बलौदाबाजारः ट्रक और पिकअप वाहन में टक्कर, पांच महिलाओं और बच्चे की मौत, 21 अन्य घायल, चार-चार लाख रुपये मुआवजा की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2023 12:36 IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पलारी थाना क्षेत्र में अंतर्गत गौड़ा पुलिया के करीब देर रविवार देर रात ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर में पांच महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपरसदा गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे।घायलों में से पांच की हालत गंभीर है।गंभीर रूप से घायल पांच ग्रामीणों को इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया है।

बलौदाबाजारः छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक सड़क दुर्घटना में पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई तथा 21 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना में मृत ग्रामीणों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये मुआवजा की घोषणा की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौड़ा पुलिया के करीब रविवार देर रात को ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर में पिकअप वाहन सवार धनेश्वरी फेकर (35), प्रभा नायक (18), अगर बाई (60), शांति फेकर (60), हेमा ध्रुव (20) और घनश्याम फेकर (छह) की मौत हो गई।

इस घटना में 21 अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बलौदाबाजार थाना क्षेत्र के लटुआ गांव निवासी ये लोग परसदा गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि देर रात जब वे गौड़ा पुलिया के करीब पहुंचे तब उनका वाहन ट्रक से टकरा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया इस घटना में पिकअप वाहन में सवार पांच महिलाओं और छह वर्ष के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई तथा 21 अन्य घायल हो गए। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच ग्रामीणों को इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया है।

वहीं, 16 अन्य घायलों का बलौदाबाजार के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर दुख जताया है तथा मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मुख्य बघेल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘इस दुःख की घड़ी में हम सब साथ हैं। इस मुश्किल समय में सहायतार्थ चार लाख रुपये की राशि सभी मृतकों के परिवारों को देने की घोषणा करता हूं।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़सड़क दुर्घटनाPoliceRaipur
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए