लाइव न्यूज़ :

Balod: सड़क हादसे में 4 महिलाओं समेत 6 की मौत और 7 गंभीर रूप से घायल, ट्रक ने एसयूवी को टक्कर मारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2024 10:31 IST

Balod: हादसे में कार सवार दुर्पत प्रजापति (30), सुमित्रा बाई (50), मनीषा कुम्भकार (35), सगुन बाई (50), ईमला बाई (55) और जिग्नेश (सात) की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि ये सभी गुरेदा गांव के निवासी थे।शवों तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Balod: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सड़क हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई है तथा सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना रविवार देर रात डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव गांव के निकट की है जब एक ट्रक ने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूवी) को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार दुर्पत प्रजापति (30), सुमित्रा बाई (50), मनीषा कुम्भकार (35), सगुन बाई (50), ईमला बाई (55) और जिग्नेश (सात) की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि ये सभी गुरेदा गांव के निवासी थे और डौंडी गांव में नामकरण संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल को मौके के लिए रवाना किया और शवों तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि घायलों को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के शामली में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। कांधला थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) क्षितिज कुमार सिंह ने बताया कि हादसा रविवार शाम को हुआ जब दोनों बागपत से शामली जिले में अपने गांव भभीसा लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अनुज (25) और उसके चचेरे भाई पवनीश (32) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक की तलाश कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा