लाइव न्यूज़ :

बलियाः इंटर कॉलेज के शिक्षक ने अपने चचेरे ससुर की गोली मारकर हत्या की, सपने में हत्या होने की बात पर मारी गोली, जानें क्या है कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2023 16:38 IST

सरकारी सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज के शिक्षक मनीष सिंह (40) ने कहासुनी के बाद अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी। इस घटना में मनीष और उसके चचेरे ससुर शत्रुघ्न सिंह (51) घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने शत्रुघ्न को मऊ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने मनीष को हिरासत में ले लिया है और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनीष की खराब तबीयत को देखते हुए उसकी पत्नी नेहा ने अपने चाचा शत्रुघ्न को बुला लिया था।

बलियाः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में एक सरकारी सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज के शिक्षक ने अपने चचेरे ससुर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि उभांव थाना क्षेत्र में बिल्थरा रोड कस्बे के वार्ड नंबर 10 में सोमवार रात 11 बजे एक सरकारी सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज के शिक्षक मनीष सिंह (40) ने कहासुनी के बाद अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी। इस घटना में मनीष और उसके चचेरे ससुर शत्रुघ्न सिंह (51) घायल हो गए।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों घायलों को बिल्थरा रोड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने शत्रुघ्न को मऊ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि शत्रुघ्न को मऊ ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मनीष को हिरासत में ले लिया है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि मनीष बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के वंशीबाजार में एक सरकारी सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज में शिक्षक है। सूत्रों के मुताबिक, मनीष की तबीयत खराब रहती है और उसका लखनऊ में इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मनीष की खराब तबीयत को देखते हुए उसकी पत्नी नेहा ने अपने चाचा शत्रुघ्न को बुला लिया था।

सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात सभी लोग भोजन कर एक ही कमरे में सो गए, लेकिन रात 11 बजे मनीष अचानक जग गया और सपने में हत्या होने की बात कहते हुए अपनी पिस्तौल ढूंढने लगा। सूत्रों ने बताया कि नेहा ने मनीष की खराब तबीयत को देखते हुए उसकी पिस्तौल दूसरे कमरे में रख दी थी, जिसे लेकर वह अपनी पत्नी पर गुस्सा हो गया। उन्होंने बताया कि घबराई नेहा ने पिस्तौल लाकर मनीष को दे दी, तभी अनहोनी की आशंका पर शत्रुघ्न ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन पिस्तौल चल गई।

सूत्रों ने बताया कि पिस्तौल से निकली एक गोली शत्रुघ्न के पेट में और दूसरी गोली मनीष के पैर में लग गई। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने शत्रुघ्न के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि नेहा की तहरीर पर मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?