लाइव न्यूज़ :

बलियाः 14 वर्षीय बेटी से छेड़खानी करने के आरोप में पिता अरेस्ट, 16 वर्षीय नाबालिग पुत्र ने 42 वर्षीय बाप को चाकू घोंपकर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2023 14:57 IST

रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की की शिकायत पर उसके पिता पुरुषोत्तम गोंड के विरुद्ध बुधवार रात मामला दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी को आज गिरफ्तार भी कर लिया गया। पिछली 24 अक्टूबर को शराब पीकर घर में अपनी पुत्री से छेड़खानी की थी।विरोध करने पर उससे मारपीट की थी।

बलियाः बलिया जिले के नगरा क्षेत्र में अपनी 14 वर्षीय बेटी से छेड़खानी करने के आरोप में उसके पिता को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की की शिकायत पर उसके पिता पुरुषोत्तम गोंड के विरुद्ध बुधवार रात मामला दर्ज किया गया।

 

आरोपी को आज गिरफ्तार भी कर लिया गया। उन्होंने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि गोंड ने पिछली 24 अक्टूबर को शराब पीकर घर में अपनी पुत्री से छेड़खानी की थी और विरोध करने पर उससे मारपीट की थी। कुरैशी ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि गोंड आए दिन ऐसी ही हरकतें करता था। मामले की जांच की जा रही है।

झारखंड : पलामू में किशोर बेटे ने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी

मेदिनीनगरःझारखंड के पलामू जिले में एक नाबालिग ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान पकरिया गांव के निवासी 42 वर्षीय छोटू शर्मा के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पिता द्वारा मां को घर से बाहर निकाले जाने से नाराज 16 वर्षीय नाबालिग ने बुधवार को चाकू घोंपकर अपने पिता की कथित तौर पर हत्या की और मौके से फरार हो गया। नावा जयपुर थाने के प्रभारी संजय कुमार रजक ने कहा कि घटना से एक दिन पहले शर्मा ने घरेलू मुद्दों को लेकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी और उसे घर से निकाल दिया था।

रजक ने बताया कि अपने पिता की हरकत से नाराज होकर नाबालिग ने बुधवार को उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की मां जिले के चैनपुर में अपने मायके चली गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी के रिश्ते के भाई ने उसे छोटू द्वारा चाकू मारते देखा और शोर मचा दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेशझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?