लाइव न्यूज़ :

ballia crime news: गांव में 11 वर्षीय लड़की के साथ युवक ने किया रेप, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, जान से मारने की धमकी दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2024 18:32 IST

ballia crime news: कल्लू ने दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बनाया तथा किसी को इस बारे में जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

Open in App
ठळक मुद्देगांव का ही कल्लू नामक एक युवक पहले से मौजूद था।पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

ballia crime news: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय लड़की के साथ उसके गांव के रहने वाले एक युवक ने कथित रूप से दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। रसड़ा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने शनिवार को दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि रसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग पीड़िता (11) छह अगस्त को अपराह्न गांव में ही एक लड़की के घर मजदूरी का पैसा लेने गयी थी, वहां उसके गांव का ही कल्लू नामक एक युवक पहले से मौजूद था। कल्लू ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बनाया तथा किसी को इस बारे में जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

सीओ ने बताया कि मानसिक रूप से डरी और सहमी होने के कारण पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। शुक्रवार को कल्लू ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई।

इस मामले में लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर शनिवार को कल्लू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम तथा सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सीओ ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?