लाइव न्यूज़ :

Ballia crime news: 13 वर्षीय लड़की को रितेश राजभर ने 9 जनवरी को किया अपहरण, दिल्ली-आंध्र प्रदेश ले जाकर 7 महीने तक किया दुष्कर्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2025 17:43 IST

Ballia crime news: थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर 15 जनवरी को रितेश, उसके पिता खेदन और भाई पिंटू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने शनिवार को थानाक्षेत्र के एक स्थान से अपहृत लड़की को मुक्त करा लिया।अगवा कर दिल्ली और आंध्र प्रदेश ले गया, सात माह तक उससे दुष्कर्म किया गया।थानाक्षेत्र के बेलौना हरपुर गांव से शनिवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बलियाः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर दिल्ली और आंध्र प्रदेश ले जाकर उससे सात महीने तक कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, खेजुरी थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय एक लड़की का गांव में ही रहने वाले रितेश राजभर (20) नाम के लड़के ने नौ जनवरी को अपहरण कर लिया था। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर 15 जनवरी को रितेश, उसके पिता खेदन और भाई पिंटू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस ने शनिवार को थानाक्षेत्र के एक स्थान से अपहृत लड़की को मुक्त करा लिया। उन्होंने बताया कि लड़की ने पुलिस को बयान दिया कि रितेश उसे अगवा कर दिल्ली और आंध्र प्रदेश ले गया, जहां तकरीबन सात माह तक उससे दुष्कर्म किया गया।

अधिकारी ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा जोड़ दी गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी रितेश को थानाक्षेत्र के बेलौना हरपुर गांव से शनिवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceआंध्र प्रदेशदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?