लाइव न्यूज़ :

ballia crime news: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, 12 वर्षीय लड़की से ऋषिकेश वर्मा ने बहला फुसलाकर अगवा कर किया दुष्कर्म, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2024 20:53 IST

ballia crime news: पुलिस के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12 वर्षीय लड़की से ऋषिकेश वर्मा नामक एक युवक ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की।

Open in App
ठळक मुद्देballia crime news: आरोपी ऋषिकेश को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।ballia crime news: आरोपी को बलिया की अदालत में पेश किया।ballia crime news: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ballia crime news: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक युवक ने सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती कर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12 वर्षीय लड़की से ऋषिकेश वर्मा नामक एक युवक ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की। इसके बाद ऋषिकेश ने 26 जुलाई को किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा कर लिया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।

सुखपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) योगेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि इस मामले में किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर ऋषिकेश वर्मा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 (2) और 64 व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी।

एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग को मुक्त कराने के साथ ही आरोपी ऋषिकेश को शनिवार को गिरफ्तार कर बलिया की अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?