लाइव न्यूज़ :

ballia rape: दोस्त-दोस्त ना रहा!, 15 से 17 वर्ष की आयु के चार नाबालिग दोस्तों ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म, किसी को भी बताया तो जान से हाथ धो देगी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2024 17:21 IST

ballia crime news: पुलिस ने बताया कि जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती है और यहीं के एक स्कूल में पढ़ती है।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग लड़के से दोस्ती हो गयी और वह 21 जून को अपराह्न में उससे मिलने गयी थी। तीन अन्‍य दोस्‍तों ने लड़की से बारी-बारी दुष्कर्म किया।घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

ballia crime news: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक नाबालिग लड़की से उसके ही चार नाबालिग दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती है और यहीं के एक स्कूल में पढ़ती है।

बलिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गिरिजेश सिंह ने बताया कि पढ़ाई के दौरान नाबालिग लड़की की एक अन्य नाबालिग लड़के से दोस्ती हो गयी और वह 21 जून को अपराह्न में उससे मिलने गयी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़की को एक मकान में ले गया, जहां उसके अलावा उसके तीन अन्‍य दोस्‍तों ने लड़की से बारी-बारी दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने नाबालिग लड़की को घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उनकी शिकायत पर मुख्‍य आरोपी के अलावा तीन अन्य आरोपी नाबालिगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (ए) (सामूहिक दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपी 15 से 17 वर्ष की आयु के बीच के हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को सोमवार को हिरासत में लेकर स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को सुधार गृह में भेज दिया गया। पुलिस एक अन्य आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?