लाइव न्यूज़ :

Ballia crime news: बीयर की दुकान पर झगड़ा?, प्रशांत गुप्ता और गोलू वर्मा को कुल्हाड़ी से प्रहार कर मार डाला, जानें कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2025 11:20 IST

ballia crime news: आरोपी युवकों ने दोनों पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया, जिसमें प्रशांत और गोलू की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देआक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रख कर जाम किया। आक्रोशित ग्रामीण पुलिस के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे।गाजीपुर - भरौली मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।

ballia crime news: बिहार की सीमा से सटे बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के एक गांव में बीयर की दुकान पर कहासुनी के बाद दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायनपुर गांव में बुधवार की रात प्रशांत गुप्ता (23) और गोलू वर्मा (24) एक दुकान से बीयर खरीदने गए थे कि इस दौरान वहां मौजूद गांव के ही कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई जो मारपीट में तब्दील हो गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी युवकों ने दोनों पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया, जिसमें प्रशांत और गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रख कर जाम किया। आक्रोशित ग्रामीण पुलिस के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे।

इससे गाजीपुर - भरौली मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बातचीत कर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया तथा देर रात जाम को खत्म कराया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि परिजनों से प्राप्त शिकायत के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एसपी के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम का गठन किया गया है। साथ ही अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?