लाइव न्यूज़ :

Ballia Crime News: 11वीं कक्षा की छात्रा को अपहरण कर मुंबई ले जाकर 38 दिन तक बलात्कार?, 28 फरवरी को शौच को गई पीड़िता, राजेश साहनी ने संतोष यादव की मदद से किया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2025 19:38 IST

Ballia Crime News: हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव की साढ़े 16 वर्षीया छात्रा 28 फरवरी की सुबह शौच के लिए गयी थी, तभी उसके गांव के राजेश साहनी (28) ने संतोष यादव की मदद से उसका अपहरण कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देराजेश साहनी और संतोष यादव के विरुद्ध अपहरण के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। सीओ के अनुसार किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि राजेश साहनी उसे अगवा कर मुंबई ले गया।सीताकुंड ढाला के समीप से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया है।

Ballia Crime News: बलिया जिले के हल्दी थाने की पुलिस ने कथित तौर पर 11 वीं कक्षा की एक छात्रा को अपहरण कर मुंबई ले जाने और तकरीबन सवा माह तक उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी युवक को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव की साढ़े 16 वर्षीया छात्रा 28 फरवरी की सुबह शौच के लिए गयी थी, तभी उसके गांव के राजेश साहनी (28) ने संतोष यादव की मदद से उसका अपहरण कर लिया।

इस मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर राजेश साहनी और संतोष यादव के विरुद्ध अपहरण के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को किशोरी को थाना क्षेत्र के एक स्थान से मुक्त करा लिया। सीओ के अनुसार किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि राजेश साहनी उसे अगवा कर मुंबई ले गया।

उसके साथ तकरीबन सवा महीने तक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के बलात्कार संबंधी प्रावधान और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा लगायी गयी है। पुलिस ने आरोपी राजेश साहनी को सोमवार को सीताकुंड ढाला के समीप से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक व्यक्ति ने पुत्र की हत्या करने के बाद फांसी लगाई

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने छह वर्षीय पुत्र की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में अर्जुनी थाना क्षेत्र के बोड़रा गांव में डोपेश्वर साहू ने कथित तौर पर अपने पुत्र श्रेयांस की हत्या कर दी और बाद में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

उन्होंने बताया कि रविवार शाम ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस दल बोड़रा गांव पहुंचा और उसने मकान से बालक एवं डोपेश्वर के शव बरामद किये। अधिकारियों के अनुसार बालक का शव जमीन पर पड़ा हुआ था तथा उसके सिर पर चोट के निशान थे। उसके शव के करीब एक फावड़ा भी पड़ा हुआ था। वहीं कमरे में डोपेश्वर फांसी पर लटका हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि घटना के दौरान डोपेश्वर की पत्नी किसी कार्य से बाहर गई थी तथा जब वह घर वापस लौटी तब उसने पति एवं और पुत्र के शव देखे, फिर उसने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक विवाद के कारण डोपेश्वर ने अपने पुत्र की हत्या कर दी और बाद में फांसी लगाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?