लाइव न्यूज़ :

Ballia crime news: 15 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण किया और बेंगलुरु ले जा कर बलात्कार, आरोपी कृष्णा चौहान अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2025 12:54 IST

Ballia crime news: पुलिस अधीक्षक सिंह के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को सिकंदरपुर कस्बे के समीप से बुधवार को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूर्ण कर जेल भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि किशोरी को सिकंदरपुर कस्बे के समीप से मुक्त करा लिया।कृष्णा ने अगवा कर लिया था और बेंगलुरु ले जाकर बलात्कार किया है। कोचिंग गयी थी, लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटी और लापता हो गयी।

Ballia: उत्तर प्रदेश की बलिया जिले की पुलिस ने 15 साल की एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर अपहरण करने और उसे बेंगलुरु ले जा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने किशोरी को बुधवार को सिकंदरपुर कस्बे के समीप से मुक्त करा लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी कृष्णा चौहान (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी ने पुलिस को बयान दिया कि उसे सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लिलकर गांव के कृष्णा ने अगवा कर लिया था और बेंगलुरु ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया है। पुलिस ने बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता तीन सितंबर को कोचिंग गयी थी, लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटी और लापता हो गयी।

इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर गत नौ सितंबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) की धारा 87 व 65 (1) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा की वृद्धि की है। पुलिस अधीक्षक सिंह के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को सिकंदरपुर कस्बे के समीप से बुधवार को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूर्ण कर जेल भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशबेंगलुरुरेपup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?