लाइव न्यूज़ :

बलियाः 65 वर्षीय बुजुर्ग ने मकान पर कब्जे और दबंगई से क्षुब्‍ध होकर पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या की, सुसाइड नोट में इस बात का किया जिक्र, छह पर प्राथमिकी दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2023 15:02 IST

नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के रहने वाले ओंकारनाथ राय (65) ने सोमवार की रात अपने ही बाग में पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में छह लोगों के के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अशोक मिश्र ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बलियाः बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने मकान पर कब्जे व दबंगई से क्षुब्‍ध होकर कथित रूप से आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में छह लोगों के के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

उसने बताया कि नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के रहने वाले ओंकारनाथ राय (65) ने सोमवार की रात अपने ही बाग में पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अशोक मिश्र ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि ओंकारनाथ राय का बनारस में एक मकान है, जिसपर अवैध कब्जे और दबंगई के कारण वह तनाव में थे।

मिश्र ने बताया कि राय के पुत्र प्रभाकर राय की तहरीर पर हरमीत सिंह बग्गा, जेपी सिंह, यूसुफ खान, राजू सोनकर, संतोष केसरी व सुजीत सेठ के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप की धारा 306 के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?