लाइव न्यूज़ :

बलियाः 13 वर्षीय दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म, 22 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

By भाषा | Updated: September 15, 2022 15:02 IST

पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद उस्मान ने बताया कि 11 सितंबर की शाम बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय दलित किशोरी के साथ उसके गांव के ही रहने वाले तूफानी यादव (22) ने कथित तौर पर बलात्कार किया। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

बलियाः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय दलित किशोरी के साथ उसके गांव के ही रहने वाले एक युवक द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद उस्मान ने बताया कि 11 सितंबर की शाम बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय दलित किशोरी के साथ उसके गांव के ही रहने वाले तूफानी यादव (22) ने कथित तौर पर बलात्कार किया। उस्मान ने बताया कि पुलिस ने किशोरी की चिकित्सकीय जांच करवाई है और आरोपी तूफानी को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

उस्मान के मुताबिक, किशोरी के भाई की तहरीर पर बुधवार को तूफानी यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

हैदराबाद में दो युवकों ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म

हैदराबाद में दो परिचित युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने लड़की के माता-पिता द्वारा की गई शिकायत के हवाले से बताया कि दोनों आरोपी 14 वर्षीय लड़की को दो दिन पहले एक लॉज में ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया। बुधवार को आरोपियों द्वारा लड़की को छोड़ने के बाद उसका पता चला।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 सितंबर को शिकायत के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में आरोप को बदलकर बलात्कार किया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया। उसे महिलाओं और बच्चों के लिए 'भरोसा' सहायता केंद्र (शहर पुलिस की एक पहल) भी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और मामले के संबंध में आगे की जांच जारी है। 

नाबालिग छात्रा के साथ ट्यूटर ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

नोएडा में नॉलेज पार्क थानाक्षेत्र के तुगलपुर गांव में 11 वर्षीय एक छात्रा के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत करने पर पुलिस ने उसके ट्यूटर को गिरफ्तार किया है। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 11 वर्षीय छात्रा पूर्व सैनिक श्याम सिंह के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। उन्होंने बताया कि छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि श्याम सिंह ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने