लाइव न्यूज़ :

60 दिन पहले प्रसव के दौरान पत्नी की मौत, अवसाद में था पति, 2 बेटियां सिद्धि-रिद्धि को छत के पंखे से लटकाकर मारा और दूसरे कमरे में जाकर लगाई फांसी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2025 10:50 IST

Ballabhgarh: पुलिस ने बताया कि निखिल ने 2019 में पूजा से शादी की थी और उनकी दो बेटियां सिद्धि (2) और रिद्धि थी।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों के मुताबिक मृतक की पहचान निखिल गोस्वामी के रूप में हुई।रिद्धि का हाल में जन्म हुआ था।दूसरे कमरे में जाकर खुद भी फांसी लगा ली।

Ballabhgarh: बल्लभगढ़ सेक्टर आठ क्षेत्र में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को अपने घर पर कथित रूप से दो नाबालिग बेटियों को जान से मारने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि उक्त व्यक्ति करीब दो महीने पहले प्रसव के दौरान अपनी पत्नी की मौत से अवसाद में था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने कहा कि मौके पर कोई पत्र नहीं मिला। अधिकारियों के मुताबिक मृतक की पहचान निखिल गोस्वामी के रूप में हुई जो एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर था।

पुलिस ने बताया कि निखिल ने 2019 में पूजा से शादी की थी और उनकी दो बेटियां सिद्धि (2) और रिद्धि थी। रिद्धि का हाल में जन्म हुआ था। पुलिस के अनुसार निखिल ने बृहस्पतिवार को अपनी बेटियों को कथित तौर पर छत के पंखे से लटकाकर मार दिया और इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर खुद भी फांसी लगा ली।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए