लाइव न्यूज़ :

ढाई साल के बेटे के सामने तांत्रिक ने महिला से 79 दिन तक किया दुष्कर्म, पीड़िता और बच्चे को कमरे में बंद कर फरार, फोन कॉल से बची जान...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2022 16:16 IST

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति और ससुराल वालों ने पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए उसे तांत्रिक के साथ रहने के लिए मजबूर किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने बताया कि उसकी शादी 2017 में हुई थी। ससुराल वाले दहेज के लिए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।तांत्रिक ने महिला के साथ 79 दिन तक अपने कमरे में बार-बार दुष्कर्म किया।

बालासोरः ओडिशा के बालासोर जिले में एक तांत्रिक ने एक विवाहित महिला के साथ उसके ढाई साल के बेटे के सामने कथित तौर पर 79 दिन तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को महिला और उसके बच्चे को एक बंद कमरे से मुक्त कराया, लेकिन आरोपी भाग गया जिसे पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति और ससुराल वालों ने पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए उसे तांत्रिक के साथ रहने के लिए मजबूर किया था।

महिला ने बताया कि उसकी शादी 2017 में हुई थी और ससुराल वाले दहेज के लिए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। महिला के मुताबिक, तांत्रिक ने परिवार को भरोसा दिलाया था कि अगर महिला कुछ महीने उसके साथ रहती है तो वह कलह को सुलझा देगा।

पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि जब उसने तांत्रिक के साथ रहने से इनकार कर दिया तो उसकी सास ने उसे नशीली चीज दी और बाद में जब वह होश में आई तो उसने खुद को अपने बेटे के साथ तांत्रिक के कमरे में पाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बताया कि तांत्रिक ने महिला के साथ 79 दिन तक अपने कमरे में बार-बार दुष्कर्म किया।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 28 अप्रैल को तांत्रिक अपना मोबाइल कमरे में भूलकर चला गया था, जिसके बाद उसने अपने माता-पिता को फोन कर पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। बेटी का फोन आने पर माता-पिता ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया।

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही तांत्रिक वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) सहित अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला ने प्राथमिकी में पति, देवर और अन्य ससुराल वालों को नामजद किया है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारियों ने कहा कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज