लाइव न्यूज़ :

बालासोरः पति कर रहा था पत्नी पर शक, 22 दिन की बेटी को कीटनाशक का इंजेक्शन दिया, पिछले साल हुआ था विवाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2023 15:39 IST

बालासोर की पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ ने ‘बताया कि स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया जाएगा क्योंकि मंगलवार तक घटना के संदर्भ में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्ति को अपनी पत्नी के विवाहेत्तर संबंध होने की आशंका थी।चंदन और तन्मयी का विवाह पिछले साल हुआ था और नौ मई को बच्ची का जन्म हुआ।पति के हाथ में एक इंजेक्शन और कीटनाशक की बोतल देखी।

बालासोरः ओडिशा के बालासोर जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी के कथित तौर पर विवाहेत्तर संबंध होने की आशंका के चलते अपनी नवजात बच्ची को कीटनाशक का इंजेक्शन दे दिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उक्त बच्ची को बालासोर स्थित जिला अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बालासोर की पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ ने ‘बताया कि स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया जाएगा क्योंकि मंगलवार तक घटना के संदर्भ में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। नाथ ने बताया, ‘‘प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि व्यक्ति को अपनी पत्नी के विवाहेत्तर संबंध होने की आशंका थी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी की पहचान चंदन महाना के तौर पर की गई है जिसे इस बात में संदेह था कि वह बच्ची उसकी है।’’ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा हंगामा किए जाने के बाद पुलिस ने चंदन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि चंदन और तन्मयी का विवाह पिछले साल हुआ था और नौ मई को बच्ची का जन्म हुआ।

उसने बताया कि प्रसव के बाद तन्मयी को ससुराल वालों ने उसके मायके नीलगिरी पुलिस थाना क्षेत्र के सिंघिरी गांव भेज दिया था और घटना तब हुई जब सोमवार को चंदन ससुराल गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर तन्मयी बाथरूम से बाहर आई और उसने अपने पति के हाथ में एक इंजेक्शन और कीटनाशक की बोतल देखी। जब उसने अपने पति से बहस की तो उसने स्वीकार कर लिया कि उसने बच्ची को कीटनाशक वाला इंजेक्शन लगाया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा