लाइव न्यूज़ :

बालाघाटः नहाने के बाद तौलिए देने में देरी, पति ने पत्नी के सिर पर फावड़े से किया वार, मौत, बेटी को जान से मारने की धमकी दी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 8, 2021 17:05 IST

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में  किरनापुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव का मामला है। नाराज हो गया और उसने अपनी पत्नी के सिर पर फावड़े से कई बार वार किया।

Open in App
ठळक मुद्देराजकुमार बाहे (50) ने नहाने के बाद अपनी पत्नी पुष्पा बाई (45) से तौलिया देने को कहा।आरोपी ने रोकने पर अपनी 23 वर्षीय बेटी को भी जान से मारने की धमकी दी।हत्या तथा अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

बालाघाटः मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में नहाने के बाद तौलिए देने में देरी करने पर गुस्से में आकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। किरनापुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार बारिया ने सोमवार को बताया कि घटना शनिवार को किरनापुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव की है।

वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी राजकुमार बाहे (50) ने नहाने के बाद अपनी पत्नी पुष्पा बाई (45) से तौलिया देने को कहा। इस पर उसकी पत्नी ने उसे कुछ देर रुकने के लिए कहा क्योंकि उस समय वह बर्तन धो रही थी। उन्होंने कहा कि इससे बाहे नाराज हो गया और उसने अपनी पत्नी के सिर पर फावड़े से कई बार वार किया।

महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने रोकने पर अपनी 23 वर्षीय बेटी को भी जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ हत्या तथा अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

नोएडा में पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या

त्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी। थाना ईकोटेक- तीन के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने सोमवार को बताया कि ग्राम सूत्याना के एक मकान में किराने पर रहने वाली लक्ष्मी का कल रात किसी बात को लेकर अपने पति कुंदन कुमार से झगड़ा हो गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद कुंदन ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उनका चार साल पहले विवाह हुआ था। उन्होंने बताया कि मृतका की बहन चंदा कुमारी की शिकायत पर थाना ईकोटेक -तीन में आरोपी कुंदन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशBhopa Police Stationभोपालहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम