लाइव न्यूज़ :

मुझसे योगी सरकार नाराज, डर है कहीं खाने में जहर न मिलवा दे, बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने कोर्ट में कहा...

By भाषा | Updated: September 23, 2021 21:09 IST

अगस्त में सुनवाई के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने आरोप लगाया था कि जेल के अंदर हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजेल में उच्च श्रेणी की सुविधाएं मिल जाती हैं तो उसके मन से डर खत्म हो जाएगा। न्यायाधीश कमलकांत श्रीवास्तव ने कहा कि इस मामले में जल्द ही फैसला दिया जाएगा।अंसारी कई आपराधिक मामलों में विचाराधीन कैदी के रूप में बांदा जेल में बंद है। 

बाराबंकीः बांदा जेल में बंद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सांसद/विधायक अदालत में हुई सुनवाई के दौरान खुद को उच्च श्रेणी की सुविधाएं प्रदान किए जाने का आग्रह किया और कहा कि उसे डर है कि कहीं राज्य सरकार खाने में जहर न मिलवा दे।

अंसारी ने कहा कि अगर उसे जेल में उच्च श्रेणी की सुविधाएं मिल जाती हैं तो उसके मन से डर खत्म हो जाएगा। मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने उच्च श्रेणी की सुविधाएं मुहैया कराने की अर्जी दी। अंसारी ने अदालत से कहा, ''विधायक होने के नाते मुझे उच्च श्रेणी की सुविधाएं मुहैया करा दीजिए, वैसे भी मुझसे राज्य सरकार नाराज है और डर है कि वह कहीं खाने में जहर न मिलवा दे।''

उसने कहा कि अगर उसे जेल में उच्च श्रेणी की सुविधाएं मिल जाती हैं तो उसके मन से डर खत्म हो जाएगा। वकील ने बताया कि अंसारी को उच्च श्रेणी की सुविधाएं देने के मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख सात अक्टूबर तय की गई है। उन्होंने बताया कि न्यायाधीश कमलकांत श्रीवास्तव ने कहा कि इस मामले में जल्द ही फैसला दिया जाएगा।

इससे पहले, अगस्त में सुनवाई के दौरान अंसारी ने आरोप लगाया था कि जेल के अंदर उसकी हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी गई है। अंसारी को पंजाब में अदालत और जेल के बीच लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बुलेटप्रूफ एम्बुलेंस के पंजीकरण में कथित जालसाजी और धोखाधड़ी के मामले में अदालत में पेश किया गया था। पंजाब की रोपड़ जेल से लाए जाने के बाद अंसारी कई आपराधिक मामलों में विचाराधीन कैदी के रूप में बांदा जेल में बंद है। 

टॅग्स :मुख्तार अंसारीबीएसपीउत्तर प्रदेशकोर्टलखनऊयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला