लाइव न्यूज़ :

बहराइचः महिला से दुष्कर्म, आरोपी को गांव वालों ने निर्वस्त्र कर, रस्सी से बैलगाड़ी में बांधकर पिटाई और कई तरह की यातनाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2025 13:30 IST

Bahraich: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बैलगाड़ी से रस्सी से बंधे एक युवक की कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरस्सी से बांधकर मारा-पीटा गया जिसका परिजनों ने इलाज कराया है।आरोपी मुबारक अली फरार था, पुलिस उसकी तलाश में थी।पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Bahraich: विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत मझवा बनकट गांव में एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी एक युवक को कथित तौर पर गांव वालों ने निर्वस्त्र कर, उसे रस्सी से बैलगाड़ी से बांधकर उसकी पिटाई की और कई तरह की यातनाएं दीं। बृहस्पतिवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक के परिजन की तहरीर पर शुक्रवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बैलगाड़ी से रस्सी से बंधे एक युवक की कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं।

पुलिस उपाधीक्षक रमेश पाण्डेय ने शुक्रवार को कहा कि थाना विशेश्वरगंज में आयशा नामक महिला की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। पांडेय ने बताया कि आयशा ने अपनी शिकायत में बताया विगत 3 अप्रैल को ग्राम मझवा बनकट के पास उसके देवर मुबारक अली को रस्सी से बांधकर मारा-पीटा गया जिसका परिजनों ने इलाज कराया है।

उन्होंने मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है, तफ्तीश की जा रही है। उन्होंने बताया,‘‘मामला दो समुदायों के बीच का है लेकिन यहां किसी तरह के साम्प्रदायिक विद्वेष जैसी कोई बात नहीं है। फिर भी गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है।’’

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि मुबारक अली के खिलाफ इसी माह गांव की एक महिला से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था। एफआईआर में घटना की तारीख अप्रैल के शुरुआती दिनों की बताई गयी, लेकिन पीड़ित पक्ष ने एफआईआर कुछ दिन बाद दर्ज कराई थी।

तब से आरोपी मुबारक अली फरार था, पुलिस उसकी तलाश में थी। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को मारपीट का जो वीडियो वायरल हुआ उसकी जानकारी पुलिस को पहले नहीं थी। उन्होंने बताया कि युवक के साथ हुई मारपीट के संबंध में शुक्रवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?