लाइव न्यूज़ :

बहराइचः शिवांशु का पड़ोस की किशोरी से प्रेम प्रसंग, प्रेमिका को दे रहा था मोबाइल और घर वालों ने देखा, प्रेमिका के भाई ने गला दबाकर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2025 16:55 IST

बहराइचः अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने बुधवार को बताया कि पिछले महीने 25 मार्च को पयागपुर थाना क्षेत्र के हसुआपुर गांव में नौवीं कक्षा के छात्र शिवांशु (16) का शव उसके घर से थोड़ी दूर फूस के छप्पर में फंदे से लटकता मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाए जाने से मौत की पुष्टि हुई।

बहराइचः बहराइच जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर नौवीं कक्षा के एक छात्र की उसकी प्रेमिका के भाई ने कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे से लटका दिया। पुलिस ने पिछले महीने 24/25 मार्च को हुई इस घटना का बुधवार को खुलासा कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने बुधवार को बताया कि पिछले महीने 25 मार्च को पयागपुर थाना क्षेत्र के हसुआपुर गांव में नौवीं कक्षा के छात्र शिवांशु (16) का शव उसके घर से थोड़ी दूर फूस के छप्पर में फंदे से लटकता मिला था।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाए जाने से मौत होने की पुष्टि हुई जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। कुशवाहा ने बताया कि तफ्तीश के दौरान मालूम हुआ कि शिवांशु का पड़ोस की एक किशोरी से प्रेम प्रसंग था और पिछली 24 मार्च को दिन में करीब एक बजे शिवांशु अपनी कथित प्रेमिका को मोबाइल दे रहा था तब उसके घर वालों ने देख लिया था और उसी रात नौ बजे शिवांशु ने किशोरी को अपने घर के सामने स्थित छप्पर से ढकी जगह पर बुलाया था।

उनके मुताबिक, घर वालों ने लड़की को नहीं जाने दिया और लड़की के भाई ने मौके पर पहुंच कर डंडे से शिवांशु का गला दबा दिया और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से उसके गले में फंदा लगाकर उसी छप्पर में लटका दिया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?