लाइव न्यूज़ :

बागपत: गवाही दी तो उन्नाव कांड जैसा हश्र होगा.. लिख रेप पीड़िता के घर के बाहर चिपकाया पैम्फलेट

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 12, 2019 12:31 IST

पुलिस के मुताबिक, पैम्फलेट में लिखा गया है कि अगर रेप पीड़िता ने गवाही दी तो उसके साथ उन्नाव कांड जैसा हश्र किया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत थाने के अंतर्गत आने वाले गांव बिजरौल में एक रेप पीड़िता के घर के बाहर पैम्फलेट चिपकाकर जान से मारने की धमकी दी गई है।सूचना पाकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत थाने के अंतर्गत आने वाले गांव बिजरौल में एक रेप पीड़िता के घर के बाहर पैम्फलेट चिपकाकर जान से मारने की धमकी दी गई है। पैम्फलेट में उन्नाव कांड जैसा हश्र किए जाने की धमकी दी गई है। पुलिस के मुताबिक, पैम्फलेट में लिखा गया है कि अगर रेप पीड़िता ने गवाही दी तो उसके साथ उन्नाव कांड जैसा हश्र किया जाएगा। 

पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना मिलते ही तुरंत संज्ञान लिया गया है। बागपत के पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंदर यादव ने मीडिया को बताया कि पीड़िता ने जुलाई 2018 में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता और आरोपी एक ही गांव और समुदाय से हैं। 

आरोपी का नाम सोरण है। पीड़िता ने दिल्ली के मुखर्जीनगर थाने में आरोपी सोरण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 

बाद में आरोपी को जमानत मिल गई थी और तब से वह गांव में ही रह रहा था। पीड़िता के पिता दिल्ली में ड्राइवर हैं। बुधवार (11 दिसंबर) की रात पीड़ित परिवार के लोग गांव लौटे तो घर के बाहर धमकी भरा पैम्फलेट चिपका पाया। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए रेप आरोपी सोरण को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। गांव में मौके पर पुलिसबल तैनात किया गया है और पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की गई है। फिलहाल मौके पर शांति स्थापित है।

बता दें कि अभी हाल ही में पांच दिसंबर को उन्नाव की एक रेप पीड़िता को पांच आरोपियों ने जिंदा जला दिया था, जिसके बाद 6 दिसंबर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले उत्तर प्रदेश समेत देशभर का ध्यान खींचा है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपगैंगरेपउन्नाव गैंगरेपयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए