लाइव न्यूज़ :

WATCH Video: बड़ौत में लड्डू पर्व पर लकड़ी का ढांचा गिरने से 7 मरे, 40 घायल?, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2025 14:29 IST

WATCH Video UP Baghpat watchtower collapse: प्राथमिक उपचार के बाद 20 लोगों को छुट्टी दे दी गई और बाकी का इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देWATCH Video UP Baghpat watchtower collapse: लगभग 40 लोग घायल हो गए और पांच की मौत हो गई।WATCH Video UP Baghpat watchtower collapse: कार्यक्रम पिछले 30 वर्षों से यहां आयोजित किया जा रहा था।WATCH Video UP Baghpat watchtower collapse: जैन समुदाय के एक कार्यक्रम में लकड़ी का ढांचा गिर गया।

WATCH Video UP Baghpat watchtower collapse: बागपत जिले के बड़ौत में मंगलवार को जैन समुदाय द्वारा आयोजित भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी का एक ढांचा गिरने से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई और 39 घायल उपचाराधीन हैं। एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी (डीएम) अस्मिता लाल ने कहा, "बड़ौत में जैन समुदाय के एक कार्यक्रम में लकड़ी का ढांचा गिर गया। यह कार्यक्रम पिछले 30 वर्षों से यहां आयोजित किया जा रहा था। इस बार कार्यक्रम के दौरान लकड़ी का ढांचा गिर गया और यह हादसा हुआ।’’

 

उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 20 लोगों को छुट्टी दे दी गई और बाकी का इलाज चल रहा है। बाद में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) पंकज वर्मा ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में सात लोगों की मौत की पुष्टि की। एडीएम ने बताया कि सात लोगों की मौत हो गयी और 39 घायलों का उपचार चल रहा है।

घटना की जांच के विषय में पूछने पर एडीएम ने बताया कि फिलहाल राहत-बचाव का काम चल रहा है। हादसे की वजह पूछने पर उन्होंने बताया कि श्रद्धालु बड़ी संख्या में अस्थायी मंच की लकड़ी की सीढ़ियों पर चढ़ गए, और अधिक भार होने की वजह से वह टूट गया। घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय अस्पतालों में मरीजों की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों द्वारा पूर्व में अनुमति ली गई थी। ‘‘यह कार्यक्रम पिछले 25-30 साल से हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है।

हादसा क्यों और कैसे हुआ, यह जांच का विषय है।’’ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा बागपत शहर से 20 किलोमीटर दूर बड़ौत शहर के गांधी रोड स्थित श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान में हुआ। वहां आज सुबह करीब आठ बजे श्री 1008 आदिनाथ भक्तांबर प्रचार के तत्वाधान में मोक्ष कल्याणक निर्वाण महोत्सव के तहत भगवान आदिनाथ के अभिषेक के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अचानक ही मानस्तम्भ परिसर में बनाए गए 65 फुट ऊंचे अस्थायी मंच की लकड़ी की सीढ़ियां टूट गईं जिससे मंच पर मौजूद और उसके पास खड़े श्रद्धालु नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसने भगदड़ पर काबू पाते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। घटना से गुस्साए श्रद्धालुओं का कहना है कि हादसे के बाद घायल हुए लोगों को तुरंत चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी। एंबुलेंस की अनुपलब्धता के चलते उन्हें ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया गया। कई श्रद्धालुओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अस्थायी सीढ़ियां भीड़ का भार सहन नहीं कर पाईं और टूट गईं।

आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की कमी को लेकर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इस बीच राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के मीडिया प्रकोष्ठ ने अपने आधिकारिक ''एक्‍स'' खाते पर एक पोस्ट में आरोप लगाया ''बागपत में आयोजित निर्वाण धार्मिक महोत्सव में सरकारी प्रशासनिक अनदेखी, लापरवाही, भीड़ नियंत्रण की कोई व्यवस्था ना होने के कारण हादसा हुआ और सैकड़ों श्रद्धालुओं के घायल होने एवं कुछ के हताहत होने की अपुष्ट सूचना है।''

पोस्ट में कहा गया है ''ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी लोग सकुशल हों। योगी सरकार धर्म के नाम पर तमाशा बना रही है। जनता को कोई सुविधा या सुरक्षा नहीं मिलती। भीड़ नियंत्रण का कोई इंतजाम नहीं होता जिसके कारण धार्मिक कार्यक्रमों में अक्सर हादसे होते हैं। लोगों की जान जाती हैं और भाजपा की योगी सरकार पल्ला झाड़ कर लोगों को मरने के लिए छोड़ देती है।''

सपा के मीडिया प्रकोष्ठ ने ‘नहीं चाहिए भाजपा’ हैश टैग के साथ किये गये पोस्‍ट में आरोप लगाया ''सिर्फ भ्रष्टाचार कर रहे मुख्यमंत्री योगी को यह सब दिखता क्यों नहीं ? बेशर्मी से वे ढिंढोरा तो पीटते हैं लेकिन अंत में उनका ढोल फट जाता है।''

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?