लाइव न्यूज़ :

घर लौटते समय बीए की छात्रा की सरेआम गर्दन रेतकर हत्या, अंजाम देने के बाद कोतवाली पहुंचा आरोपी, पुलिस को चाकू सौंपा

By भाषा | Updated: February 24, 2022 17:11 IST

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे रिंकू नाम का लड़का बागपत कोतवाली पहुंचा और बताया कि उसने दीपा (20) नाम की एक लड़की, जिसके साथ उसके कथित तौर पर आठ साल से प्रेम संबंध हैं, की गर्दन पर वार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।बागपत के झंकार गली निवासी नैन सिंह की बेटी दीपा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी।

बागपतः  बागपत में बृहस्पतिवार सुबह बाजार से घर लौटते समय बीए की एक छात्रा की सरेआम गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक वारदात को अंजाम देने के बाद खुद कोतवाली पहुंच गया और घटना में प्रयुक्त चाकू पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे रिंकू नाम का लड़का बागपत कोतवाली पहुंचा और बताया कि उसने दीपा (20) नाम की एक लड़की, जिसके साथ उसके कथित तौर पर आठ साल से प्रेम संबंध हैं, की गर्दन पर वार किया है।

जादौन के मुताबिक, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने लड़की को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बागपत कोतवाली पुलिस के अनुसार, बागपत के झंकार गली निवासी नैन सिंह की बेटी दीपा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी और बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी।

गुरुद्वारे वाली गली में पहुंचने पर नगर के ही युवक रिंकू ने चाकू से उसकी गर्दन रेत दी। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल दीपा को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने बताया कि आरोपी युवक ने 22 फरवरी को घर पर पहुंचकर धमकी दी थी कि दीपा की उसके साथ शादी नहीं की तो वह उसे जान से मार देगा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए