लाइव न्यूज़ :

पति-पत्नी के बीच मोबाइल फोन में किसी फोटो को लेकर कहासुनी, पति के घर से बाहर जाते ही पत्नी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2023 17:29 IST

यूपीः पुलिस ने बुधवार को बताया कि अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चितौरा धनौरा निवासी प्रेम स्वरूप उर्फ नन्हे मजदूरी करता है और मंगलवार शाम नन्हे और उसकी पत्नी लक्ष्मी (24) के बीच मोबाइल फोन में किसी फोटो को लेकर कहासुनी हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ ही देर बाद लक्ष्मी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।नन्हे जब कमरे में गया तो उसने पत्नी को फंदे से लटका देखा। परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

बदायूंः बदायूं जिले के कोतवाली अलापुर क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच मोबाइल फोन को लेकर हुई कहासुनी के बाद महिला ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

पुलिस ने बुधवार को बताया कि अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चितौरा धनौरा निवासी प्रेम स्वरूप उर्फ नन्हे मजदूरी करता है और मंगलवार शाम नन्हे और उसकी पत्नी लक्ष्मी (24) के बीच मोबाइल फोन में किसी फोटो को लेकर कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि उसके कुछ ही देर बाद लक्ष्मी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

नन्हे जब कमरे में गया तो उसने पत्नी को फंदे से लटका देखा। इसी दौरान परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लक्ष्मी के शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया है। थाना प्रभारी अलापुर अर्जुन सिंह ने बताया कि दंपति का आपस में विवाद हुआ था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकायत मिलने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

नोएडा : एलएलबी में दाखिला दिलाने के नाम पर छात्रा से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 में रहने वाले व्यक्ति ने एक छात्रा को एलएलबी (विधि में स्नातक) में दाखिला दिलाने के नाम पर अपने घर बुलाया और कथित रूप से उससे बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि गाजियाबाद की रहने वाली एक छात्रा ने सेक्टर 24 थाना में मंगलवार रात को रिपोर्ट दर्ज कराई कि सेक्टर 12 के एन-ब्लॉक में रहने वाले महेश सिंह नामक व्यक्ति ने एलएलबी में दाखिला दिलाने के नाम पर उसे अपने घर बुलाया था और उससे बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने बुधवार को आरोपी महेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?