लाइव न्यूज़ :

बदायूंः मायके जाने की जिद पर पत्नी और आठ माह की बेटी की सोते समय कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी अखिलेश यादव ने दो वर्ष पहले बिहार की रहने वाली खुशबू से प्रेम विवाह किया था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2023 15:45 IST

उत्तर प्रदेशः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम भुडेली में अखिलेश उर्फ अजय यादव ने अपनी पत्नी और आठ की बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी पर पुलिस तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

बदायूंः बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र के गांव भुडेली में बुधवार को एक व्यक्ति ने मायके जाने की जिद करने पर अपनी पत्नी और आठ माह की बच्ची की सोते समय कुल्हाड़ी से वारकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

दातागंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि आरोपी अजय यादव उर्फ अखिलेश यादव ने दो वर्ष पहले दिल्ली में बिहार की रहने वाली खुशबू नामक लड़की से प्रेम विवाह किया था लेकिन खुशबू उस समय नाबालिग थी। बालिग होने के बाद खुशबू उसके साथ गांव आ गई और दोनों साथ रहने लगे।

अजय और खुशी की आठ माह की बेटी सृष्टि भी थी। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार खुशबू मायके जाना चाहती थी और इसी को लेकर दंपति के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार रात भी खुशबू ने मायके जाने की जिद की इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी बहस हुई जिसके बाद अजय उर्फ़ अखिलेश खेत पर चला गया।

सिंह के मुताबिक, बुधवार सुबह लगभग छह बजे अखिलेश वापस घर आया और घर मे चारपाई पर सो रही पत्नी खुशबू (19) और आठ माह की बच्ची सृष्टि की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पुलिस तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम भुडेली में अखिलेश उर्फ अजय यादव ने अपनी पत्नी और आठ की बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में परिजनों के प्रार्थना पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया