लाइव न्यूज़ :

बदायूंः आधी रात के बाद मां-बेटी की चाकू से गोदकर और गला रेतकर हत्या, शोर मचाने पर मुंह बांधे हत्यारा निकला चाकू से प्रहार कर बेटा को किया घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2025 18:22 IST

Badaun: घर के बाहर सो रहे विपिन को भी चाकू लगा है जिसका कहना है कि उसने शोर सुनकर दरवाजा खोला तभी अंदर से मुंह बांधे हुए एक हत्यारा निकला जिसने उसके ऊपर भी चाकू से प्रहार किया।

Open in App
ठळक मुद्देससुराल वालों से कुछ जमीन मिली थी जिसे उन्होंने हाल ही में 50 लाख रुपये में बेचा था।एसएसपी ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। 

Badaun: बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आधी रात के बाद मां और बेटी की चाकू से गोदकर और गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस घटना में एक युवक भी चाकू लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दातागंज थाना क्षेत्र के बीरमपुर में शांति देवी (75) और उनकी विधवा बेटी जयंती (42) एक नए बने घर में रहती थीं। मां-बेटी दोनों एक ही चारपाई पर सो रही थीं, जबकि शांति की बहन का बेटा विपिन भी उनके साथ रहता था और घटना के समय घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की रात दोनों अपने घर में सो रही थीं, इसी दौरान अज्ञात हत्यारे ने मां और बेटी की गला रेतकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घर के बाहर सो रहे विपिन को भी चाकू लगा है जिसका कहना है कि उसने शोर सुनकर दरवाजा खोला तभी अंदर से मुंह बांधे हुए एक हत्यारा निकला जिसने उसके ऊपर भी चाकू से प्रहार किया।

शांति देवी के बेटे संजू ने बताया कि विपिन ने आकर बताया कि किसी अज्ञात हत्यारे ने उसकी मौसी और बहन की चाकुओं से गोदकर और गला रेतकर हत्या कर दी है। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि दोनों के शव खून से लथपथ पड़े थे। परिजनों का कहना है कि उनकी विधवा बहन को ससुराल वालों से कुछ जमीन मिली थी जिसे उन्होंने हाल ही में 50 लाख रुपये में बेचा था।

घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुँचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे शांति देवी (75) और जयंती (42) की अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। एसएसपी ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

और परिजनों से बातचीत कर घटना की संक्षिप्त जानकारी ली गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक और परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?