लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: दहेज नहीं मिला तो पति ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, फिर की जहर खिलाकर मारने की कोशिश

By भाषा | Updated: June 26, 2021 11:52 IST

पीड़िता ने आरोप लगाया कि यौन शोषण के बाद आरोपियों ने उससे बर्बरता की और उसे कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने की भी कोशिश की गई।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना मिलने पर पीड़िता के पिता पुलिस के साथ उसके ससुराल पहुंचे। पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदायूं जिले में एक नवविवाहिता ने अपने पति एवं ससुराल वालों पर सामूहिक दुष्कर्म एवं दहेज के लिए जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

बदायूं के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शुक्रवार रात पत्रकारों को बताया कि एक नवविवाहिता ने दहेज नहीं मिलने से नाराज अपने ससुराल पक्ष पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के आधार पर 3/7 दहेज अधिनियम और हत्‍या के प्रयास (307) समेत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उन्‍होंने बताया कि चिकित्सकीय जांच तथा मामले में जांच के बाद सामने आये तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने बदायूं के थाना जरीफनगर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत के अनुसार कोतवाली सहसवान इलाके के रहने वाले एक व्‍यक्ति ने 22 जून को अपनी बेटी की शादी जरीफनगर क्षेत्र के सुनील से की थी। 

आरोप है कि नवविवाहिता के ससुराल पहुंचने पर मन मुताबिक दहेज नहीं मिलने से नाराज ससुरालवालों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती है। आरोपियों में महिला के दो जेठ और उसका पति शामिल है तथा उसकी दो ननद और जेठानी ने उत्पीड़न में आरोपियों का साथ दिया। 

टॅग्स :गैंगरेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज