लाइव न्यूज़ :

प्रेम विवाह से नाराज दो भाइयों ने बहन को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की, बाजार में दवा लेने आई थी महिला

By भाषा | Updated: March 1, 2022 17:48 IST

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि अलापुर थाना क्षेत्र के गौरामई गांव की रहने वाली शिबली (21) ने इसी गांव की रहने वाली फहीम से करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था।

Open in App
ठळक मुद्देशिबली के सगे भाई काफी नाराज थे।दोपहर शिबली अपने पति फहीम के साथ दवा लेने बदायूं गयी थी।शिबली के भाई मोअज्जम और मुजीम ने उसे पीछे से गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

बदायूंः उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के अलापुर क्षेत्र में प्रेम विवाह से नाराज दो युवकों ने मंगलवार को अपनी बहन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि अलापुर थाना क्षेत्र के गौरामई गांव की रहने वाली शिबली (21) ने इसी गांव की रहने वाली फहीम से करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था जिससे शिबली के सगे भाई काफी नाराज थे। उन्होंने बताया कि आज दोपहर शिबली अपने पति फहीम के साथ दवा लेने बदायूं गयी थी।

उन्होंने बताया कि दोपहर बाद दवा लेकर लौटते समय शिबली के भाई मोअज्जम और मुजीम ने उसे पीछे से गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि इस मामले में मरने वाली महिला के देवर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जायेगी।

जयपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश

जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। अरोपी घटना के बाद से फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जांच अधिकारी और सहायक पुलिस आयुक्त (बगरू) देवेंद्र सिहं ने बताया कि घटना रविवार की है और मामला सोमवार को दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पीडिता की मेडिकल जांच करवाकर बयान दर्ज कर लिये गये हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से सोमवार को दर्ज शिकायत के अनुसार रविवार को राहुल, राजवीर और नक्ष ने उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया और फरार हो गये। उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 376 (डी) और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?