लाइव न्यूज़ :

बदायूंः सात बंदरों की हत्या कर शव गांव के बाहर फेंका,  वन विभाग के कर्मचारियों ने शवों को कब्जे में लिया, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 6, 2022 15:48 IST

जिला वन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बदायूं के उसामा थाना क्षेत्र के गांव गुड़ा बरेला में सोमवार देर शाम कुछ लोगों ने बंदरों की हत्या कर उनके शव गांव के बाहर फेंक दिए।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल वीडियो में बंदरों की संख्या सात बताई जा रही है।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।वन्य जीव संरक्षण एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

बदायूंः उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के थाना उसावां क्षेत्र के गूरा बरेला गांव में सात बंदरों की हत्या कर शव गांव के बाहर फेंक दिए गए । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । मौके पर पहुंची पुलिस एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बरेली भिजवाए हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला वन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बदायूं के उसामा थाना क्षेत्र के गांव गुड़ा बरेला में सोमवार देर शाम कुछ लोगों ने बंदरों की हत्या कर उनके शव गांव के बाहर फेंक दिए। उन्होंने बताया कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और वायरल वीडियो में बंदरों की संख्या सात बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि किसी के हाथ बंधे हुए हैं तो किसी की आंखों पर काले रंग का ऑयल पड़ा दिख रहा है। उन्होंने बताया कि बेजुबानों की हत्या की जानकारी पर वन विभाग के रेंजर की ओर से पुलिस को तहरीर दी गयी। उन्होंने बताया कि इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहा है कि बंदर मरे पड़े हैं और मृत पड़ी एक मादा बंदर के पास उसका अधमरा बच्चा भी बैठा है। जिला वन अधिकारी ने बताया मामले की जांच के लिए पुलिस के साथ-साथ पशुपालन विभाग की टीम भी लगी हुई है।

बहुत जल्द ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बात का खुलासा हो सकेगा कि बंदरों की मौत किस प्रकार हुई है। थाना प्रभारी उसावां महेंद्र सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से मामले की तहरीर मिल गई है। ममला दर्ज हो गया है। इस कृत्य में लिप्त लोगों की तलाश जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?