लाइव न्यूज़ :

Badaun farmer bull death: फसल चर रहा था सांड, रखवाली कर रहा किसान भगाने गया, पटक-पटक कर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2024 22:04 IST

Badaun farmer bull death: पुलिस ने बताया कि परिजन अतरपाल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से चिकित्सकों ने उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देइलाज के दौरान देर रात किसान की मौत हो गई। किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। किसान के परिवार को दिलाया जाएगा।

Badaun farmer bull death: बदायूं जिले के एक गांव में सांड ने एक किसान को पटक कर मार डाला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरी बौरा में शनिवार शाम किसान अतरपाल (55) अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गये थे, वहां सांड फसल को चर रहा था और जब उन्होंने सांड़ को खेत से निकालने की कोशिश की तो उसने उन पर हमला कर दिया जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि परिजन अतरपाल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से चिकित्सकों ने उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान देर रात किसान की मौत हो गई। दातागंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उप जिलाधिकारी दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि राजस्व विभाग की टीम को गांव भेजा गया है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद निर्धारित जो भी मुआवजा है वह किसान के परिवार को दिलाया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?