लाइव न्यूज़ :

Badaun Double Murder Case: साजिद ने पत्नी संगीता से कहा पत्नी के प्रसव के लिए 5000 रुपये की जरूरत है, मृतक बच्चों के पिता विनोद कुमार ने कहा, वह अंदर गई और इसके बाद...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2024 14:55 IST

Badaun double murder case: आरोपियों ने तेज धार वाले चाकू से दोनों नाबालिग बच्चों पर हमला किया और सीढ़ी से नीचे आते समय इनके कपड़ों पर खून लगा था।

Open in App
ठळक मुद्देयुवराज पर भी हमला किया जो अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। मृतक बच्चों के पिता एक निजी ठेकेदार हैं और घटना के समय वह बाहर थे।कुछ घंटों बाद साजिद (22) को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया।

Badaun double murder case: बदायूं में दो नाबालिग भाइयों की उनके घर में नृशंस हत्या करने के आरोपी उस परिवार को जानते थे और एक आरोपी अपनी पत्नी के प्रसव के लिए पैसे मांगने वहां गया था। इस मामले में मृतक बच्चों के पिता विनोद कुमार की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, “आरोपी साजिद, नाई की दुकान चलाने वाले अपने भाई जावेद के साथ मंगलवार को सुबह करीब सात बजे उनके घर पहुंचा था।” प्राथमिकी के मुताबिक, “साजिद ने मेरी पत्नी संगीता से कहा कि उसे अपनी पत्नी के प्रसव के लिए 5,000 रुपये की जरूरत है।

जब मेरी पत्नी पैसे लेने अंदर गई, साजिद घर की छत पर चला गया। उसी समय जावेद भी छत पर पहुंच गया और उन्होंने मेरे दो बेटों- आयुष (12) और अहान उर्फ हनी (8) को छत पर बुलाया।” विनोद कुमार ने प्राथमिकी में कहा है “इन आरोपियों ने तेज धार वाले चाकू से दोनों नाबालिग बच्चों पर हमला किया और सीढ़ी से नीचे आते समय इनके कपड़ों पर खून लगा था।

बच्चों की मां ने आरोपियों को नीचे आते देखा।” प्राथमिकी के मुताबिक, “जब मेरी पत्नी पैसे लेकर बाहर आई तो उसने साजिद और जावेद को चाकू के साथ सीढ़ी से नीचे आते देखा। मेरी पत्नी को देखकर उन्होंने कहा कि आज मैंने अपना काम कर दिया है। और उन्होंने वहां से भागने का प्रयास किया।”

इन आरोपियों ने विनोद कुमार के तीसरे बेटे युवराज पर भी हमला किया जो अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। मृतक बच्चों के पिता एक निजी ठेकेदार हैं और घटना के समय वह जिले से बाहर थे। उनकी पत्नी संगीता और उनकी मां घर में मौजूद थीं। इस घटना के कुछ घंटों बाद साजिद (22) को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया।

जावेद की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना के कारण के बारे में अभी कुछ नहीं कहा है। जावेद और साजिद दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह घटना दो अलग अलग समुदायों से संबद्ध होने के मद्देनजर क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?