लाइव न्यूज़ :

Badaun Accident: स्कूल वैन और बस की जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर और तीन छात्र-छात्राओं की दर्दनाक मौत, 16 स्कूली बच्चे घायल, छह की हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2023 13:49 IST

Badaun Accident: बदायूं के जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सभी घायलों का जिला चिकित्सालय एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देघायलों में से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। 16 स्कूली बच्चे घायल हो गए। जनपद के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Badaun Accident: बदायूं जिले के थाना उसावा क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक स्कूल वैन और स्कूल बस की भिड़ंत होने से ड्राइवर और तीन छात्र-छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई और 16 स्कूली बच्चे घायल हो गए। घायलों में से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। बदायूं के जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सभी घायलों का जिला चिकित्सालय एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

जनपद के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस दुर्घटना में मरने वालों में स्कूल वैन का ड्राइवर ओमेंद्र (28), उसका बेटा हर्षित (9), छात्रा खुशी (6) और पारुल शामिल हैं। कुमार ने बताया कि उसावां थाना क्षेत्र के नवीगंज गांव के निकट सोमवार को सुबह लगभग आठ बजे एस. आर. पी. एस. इंग्लिश मीडियम स्कूल, गौतरा की मारुति वैन और सत्यदेव इंटर कॉलेज जवाहर नगला की स्कूल बस के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई।

उनके अनुसार, इस दुर्घटना में ड्राइवर और वैन में सवार तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि 16 छात्र छात्राएं घायल हुए हैं जिनमें से छह की हालत चिन्ताजनक बनी हुई है। कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूल वैन में मानकों को दरकिनार कर लगभग 20 स्कूली बच्चों को बैठाया गया था। स्कूल वैन सड़क पर गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर स्कूल बस से जा टकराई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?