लाइव न्यूज़ :

लड़की को अगवा करने के मामले में फरार युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की, बरेली पुलिस ने पीड़िता को दिल्ली से किया बरामद, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2022 12:22 IST

पुलिस के अनुसार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लावेला चौक पर स्थित मॉडर्न गेस्ट हाउस में पिछले कुछ दिन से बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के फाइव एंक्लेव का निवासी अलीम (25) ठहरा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार रात अलीम ने गेस्ट हाउस में खुद को गोली मार ली। अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला निवासी आलम ने पुलिस को घटना की सूचना दी।अलीम के शव के पास पिस्तौल और एक हाथ में लड़की की तस्वीर मिली।

बदायूंः बरेली में एक लड़की को अगवा करने के मामले में फरार दूसरे समुदाय के युवक ने बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक ‘गेस्ट हाउस’ में कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लावेला चौक पर स्थित मॉडर्न गेस्ट हाउस में पिछले कुछ दिन से बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के फाइव एंक्लेव का निवासी अलीम (25) ठहरा हुआ था। सोमवार रात अलीम ने गेस्ट हाउस में खुद को गोली मार ली। साथ में ठहरे उसके दोस्त अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला निवासी आलम ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक (नगर) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि अलीम पिछले दिनों बरेली की एक हिंदू लड़की को भगा कर ले गया था, जिसे बरेली पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था और अलीम की तलाश कर रही थी।

पुलिस ने अलीम के कई दोस्तों को भी पूछताछ के लिए उठाया था, इस कारण उसके दोस्तों ने उससे किनारा कर लिया था। पुलिस ने बताया कि अलीम के परिजनों ने भी उससे रिश्ता तोड़ लिया था, जिससे वह बहुत तनाव में था। श्रीवास्तव ने बताया कि अलीम के शव के पास पिस्तौल और एक हाथ में लड़की की तस्वीर मिली।

उन्होंने बताया कि अलीम के दोस्त ककराला निवासी आलम से पूछताछ की गई है, हालांकि आरंभिक जांच में मामला आत्महत्या का ही प्रतीत होता है। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजन भी आधी रात को बदायूं पहुंच गए। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशदिल्लीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए