लाइव न्यूज़ :

Baba Siddiqui Murder Case: अस्थि परीक्षण में नाबालिग नहीं पाया गया आरोपी, 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2024 10:33 IST

बाबा सिद्दीकी की उपनगर बांद्रा में शनिवार को तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुंबई पुलिस ने इस मामले में हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23) और उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज राजेश कश्यप (19) को गिरफ्तार किया है जबकि गोलीबारी के वक्त घटनास्थल पर मौजूद उनका एक और साथी फरार है।

Open in App
ठळक मुद्देबाबा सिद्दीकी हत्याकांड : अस्थि परीक्षण में आरोपी नाबालिग नहीं पाया गया21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गयाबाबा सिद्दीकी की उपनगर बांद्रा में शनिवार को तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के हत्या मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने आरोपी धर्मराज कश्यप की उम्र का पता लगाने के लिए उसका अस्थि परीक्षण किया जिसमें यह साबित हो गया है कि वह नाबालिग नहीं है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

बाबा सिद्दीकी की उपनगर बांद्रा में शनिवार को तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुंबई पुलिस ने इस मामले में हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23) और उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज राजेश कश्यप (19) को गिरफ्तार किया है जबकि गोलीबारी के वक्त घटनास्थल पर मौजूद उनका एक और साथी फरार है। एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा के दल ने आरोपियों को एक अदालत में पेश किया जहां धर्मराज कश्यप के वकील ने दावा किया कि वह नाबालिग है। 

उन्होंने बताया कि अदालत ने रविवार को कश्यप का अस्थि परीक्षण कराने का आदेश दिया जिसमें यह साबित हो गया कि वह नाबालिग नहीं है। उन्होंने बताया कि उसे अदालत में पेश किया गया और 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने देर शाम को पुणे से 28 वर्षीय प्रवीण लोणकर को गिरफ्तार किया। वह निर्मल नगर में सिद्दीकी पर हुए हमले में शामिल शुभम लोणकर का भाई है। अधिकारी ने बताया कि दोनों भाइयों ने सिद्दीकी की हत्या की साजिश रची थी और इस साजिश में कश्यप तथा शिवकुमार गौतम को शामिल किया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

ऑसिफिकेशन टेस्ट (अस्थि परीक्षण) क्या है?

ऑसिफिकेशन टेस्ट एक चिकित्सा प्रक्रिया है जो किसी व्यक्ति की हड्डियों के संलयन की डिग्री का विश्लेषण करके उसकी उम्र का अनुमान लगाती है। यह उम्र निर्धारित करने का एक लोकप्रिय तरीका है। इस बीच, मामले के चौथे आरोपी की भी पहचान हो गई है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस के अनुसार चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। पुलिस के अनुसार, तीसरा आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई पुलिसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला