लाइव न्यूज़ :

Salman Khan: सलमान खान से रंगदारी मांगने के आरोप में शेख हुसैन जमशेदपुर से अरेस्ट, मुंबई पुलिस ने तीन दिनों की ताबड़तोड़ छापामारी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 24, 2024 16:01 IST

Baba Siddique Salman Khan: शेख हुसैन पर आरोप है कि उसने सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो सलमान खान की स्थिति पूर्व राजनेता बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान से बिश्नोई की दुश्मनी सुलझाने के लिए यह रकम मांगी जा रही है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सलमान खान की हत्या कराने की खबरें देखी थी।16 अक्टूबर को यह मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने फोन नंबर को ट्रेस करना शुरू किया।

Baba Siddique Salman Khan: मुंबई पुलिस द्वारा जमशेदपुर पुलिस के सहयोग से तीन दिनों की ताबड़तोड़ छापामारी के बाद सलमान खान से रंगदारी मांगने के आरोप में शेख हुसैन नामक युवक को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। शेख हुसैन की गिरफ्तारी बुधवार देर रात मानगो इलाके से की गई। साथ ही उसका वह मोबाइल भी जब्त किया गया है, जिससे उसने धमकी भरा मैसेज भेजा था। शेख हुसैन पर आरोप है कि उसने सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो सलमान खान की स्थिति पूर्व राजनेता बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी।

बताया जाता है कि शेख हुसैन ने व्हाट्सएप पर यह संदेश भेजकर दावा किया था कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी है और सलमान खान से बिश्नोई की दुश्मनी सुलझाने के लिए यह रकम मांगी जा रही है। धमकी को हल्के में न लेने की चेतावनी भी दी गई थी। शेख हुसैन साकची बाजार में सब्जी बेचता है और उसने टीवी पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सलमान खान की हत्या कराने की खबरें देखी थी।

उसी के आधार पर उसने यह कदम उठाया। शेख हुसैन ने इंटरनेट पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस का नंबर सर्च कर, उसके व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा संदेश भेजा और फिर अपना मोबाइल बंद कर लिया था। 16 अक्टूबर को यह मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने फोन नंबर को ट्रेस करना शुरू किया।

जिससे पता चला कि यह मैसेज जमशेदपुर से किया गया था, फिर मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस की मदद से मानगो, जुगसलाई और बागबेड़ा में छापामारी की। अंततः शेख हुसैन को बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को उसे जमशेदपुर कोर्ट में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई। पुलिस अब यह पता लगाने मे जुटी है कि इसका संबंध सही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग है या नहीं?

यह जांच के बाद ही पता चलेगा। वहीं परिवार का कहना है कि वे लोग काफी गरीब है। किसी तरह सब्जी बेच कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिवार की माने तो शेख गलती से मैसेज किया है। वह तो बाजार में सब्जी बेचकर घर चलाता है। वहीं, मुंबई पुलिस ने इस संबंध में किसी तरह की जानकारी देने से इंकार करते हुए मुंबई के लिए रवाना हो गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसलमान खानझारखंडमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?