लाइव न्यूज़ :

Azamgarh Murder: इंसान की जान कीमत 250000 रुपये?, चेक दिया और बाउंस होने पर गोली मारकर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2024 15:15 IST

Azamgarh Murder: पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घायलावस्था में सदर अस्पताल, मऊ में भर्ती कराया गया, मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है।आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

Azamgarh Murder: आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन के विवाद में सोमवार एक शख्स की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अतरडीहा निवासी तेज सिंह (32) गाय-भैंस बेचने का काम करता था तथा आज दोपहर करीब डेढ़ बजे थाना क्षेत्र के देवकली तारन के पास कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो गया और इस दौरान उसे गोली मार दी गई। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घायलावस्था में उसे सदर अस्पताल, मऊ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मीणा ने बताया, “कुछ लोगों के नाम प्रकाश में आये में हैं। पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।”

मृतक के चचेरे भाई विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तेज सिंह से कुछ लोगों से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था तथा पैसे देने के लिए उन लोगों ने उसके भाई को बुलाया गया था। विनोद ने बताया कि करीब 2.5 लाख रुपये का मामला है और दूसरे पक्ष ने चेक दिया था लेकिन चेक बाउंस हो गया था।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याPoliceउत्तर प्रदेशAzamgarh Police of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?