लाइव न्यूज़ :

Ayushi Murder Case: परिवार को बिना बताए दो दिन चली गई, घर लौटी तो पिता आग बबूला हुआ और पिस्तौल से मारी गोली, लाश को ट्रॉली बैग में रखकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2022 18:50 IST

Ayushi Murder Case: आयुषी यादव एक-दो दिन पहले परिवार को बिना बताए कहीं चली गई थी और जब वह 17 नवंबर को घर लौटी, तब उसकी इस हरकत से आग बबूला पिता ने अपनी पिस्तौल से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और उसी रात लाश को ट्रॉली बैग में रखकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंक गया।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को दावा किया कि मृतका के पिता ने ही उसकी हत्‍या की थी। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सर्विस रोड के पास झाड़ियों में एक ट्रॉली बैग पड़ा मिला था।अज्ञात फोन कॉल से उसके बारे में जानकारी मिली, जो पड़ताल में सही निकली।

मथुराः उत्तर प्रदेश पुलिस ने मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर राया कट के पास लाल रंग के ट्रॉली बैग में मिली युवती की लाश मामले का खुलासा करते हुए सोमवार को दावा किया कि मृतका के पिता ने ही उसकी हत्‍या की थी। 

पुलिस के मुताबिक, आयुषी एक-दो दिन पहले परिवार को बिना बताए कहीं चली गई थी और जब वह 17 नवंबर को घर लौटी, तब उसकी इस हरकत से आग बबूला पिता ने अपनी पिस्तौल से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और उसी रात लाश को ट्रॉली बैग में रखकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंक गया।

गौरतलब है कि शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर सर्विस रोड के पास झाड़ियों में एक ट्रॉली बैग पड़ा मिला था, जिसमें एक युवती की लाश थी। रविवार तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी, लेकिन एक अज्ञात फोन कॉल से उसके बारे में जानकारी मिली, जो पड़ताल में सही निकली।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता हिरासत में है और उससे पूरे मामले से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल पहले ही बरामद की जा चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, हत्‍या की वजह का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही इसका भी खुलासा हो जाएगा। पुलिस ने ‘ऑनर किलिंग’ का मालमा होने का भी अंदेशा जताया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता और माता को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि राया कट के पास लाल रंग के ट्रॉली बैग में मिली युवती की लाश की शिनाख्त कर ली गई है और यह शव आयुषी यादव (21) का है, जो दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र के मोड़बंद गांव की रहने वाली थी।

अधिकारी के मुताबिक, आयुषी की हत्या उसके पिता नीतेश यादव ने की है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में मृतका के भाई और मां ने खुलासा किया है कि नीतेश ने ही आयुषी को मारा है। इसके अलावा, हत्यारे पिता ने भी अपना अपराध कबूल कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (शहर) मार्तंड प्रकाश सिंह के अनुसार, युवती की शिनाख्त के लिए पुलिस ने बीस हजार से अधिक फोन ट्रेस किए और 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। इसके साथ ही सोशल मीडिया और दिल्ली में जगह-जगह पोस्टर लगाकर युवती की पहचान कराने के प्रयास किए गए।

सिंह ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस के नंबर पर आए एक अज्ञात फोन से युवती के बारे में सही जानकारी प्राप्त हुई। युवती की तस्वीरों और उसके पास से मिले सामान से उसकी मां व भाई ने पहचान की पुष्टि कर दी। सिंह के अनुसार, जब पुलिस उन तीनों को लेकर मथुरा पहुंची तो मां व भाई ने मुर्दाघर में आयुषी का शव देखकर शिनाख्त कर दी।

इस बीच, पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पिता नीतेश यादव ने भी अपना अपराध कबूल कर लिया। सिंह के अनुसार, पूछताछ में आयुषी के परिवार से जानकारी मिली कि नीतेश ने उसकी घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उन्होंने बताया कि नीतेश मूलत: गोरखपुर के सुनारड़ी गांव का रहने वाला है और उसके पिता काम की तलाश में दिल्ली आ गए थे, जिसके बाद नीतेश भी वहीं बस गया और व्यापार करने लगा। उसकी बेटी आयुषी बीसीए की छात्रा थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशदिल्ली पुलिसहत्यामथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला