लाइव न्यूज़ :

Ayodhya: रस्में निभाई और देर रात दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में गए?, सुबह जब बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी नव दंपति ने कोई जवाब नहीं दिया, तो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2025 10:16 IST

Ayodhya: बारात के दूल्हे के घर लौटने के बाद पूरे दिन विवाह संबंधी पारंपरिक रस्में निभाई गईं और देर रात दूल्हा एवं दुल्हन अपने कमरे में चले गए।

Open in App
ठळक मुद्देखटखटाने पर भी नव दंपति ने कोई जवाब नहीं दिया, तो परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़ा। शिवानी का शव बिस्तर पर और प्रदीप का शव पंखे से लटका हुआ था।दूल्हे ने आत्महत्या करने से पहले दुल्हन की हत्या की।

Ayodhya:अयोध्या जिला मुख्यालय के छावनी थाना क्षेत्र में एक दूल्हे ने अपने विवाह समारोह के कुछ ही घंटों बाद अपनी दुल्हन की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना अयोध्या छावनी थाना क्षेत्र के सआदतगंज इलाके में हुई। उसने बताया कि प्रदीप और शिवानी की शादी शनिवार की सुबह हुई थी। उसने बताया कि शनिवार दोपहर को बारात के दूल्हे के घर लौटने के बाद पूरे दिन विवाह संबंधी पारंपरिक रस्में निभाई गईं और देर रात दूल्हा एवं दुल्हन अपने कमरे में चले गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राज करण नैयर ने कहा, ‘‘रविवार की सुबह जब बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी नव दंपति ने कोई जवाब नहीं दिया, तो परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़ा। उन्होंने पाया कि शिवानी का शव बिस्तर पर और प्रदीप का शव पंखे से लटका हुआ था।’’

उन्होंने कहा कि कमरा अंदर से बंद था इसलिए प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दूल्हे ने आत्महत्या करने से पहले दुल्हन की हत्या की। एसएसपी ने कहा, ‘‘शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और हम उसकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए