लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद में जमीन विवाद में दो की हत्या, बेटे ने पत्नी और ससुर के साथ मिलकर पिता को लाठी डंडे से पीटकर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 21, 2021 18:12 IST

बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र दो लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई. पहले घटना में पुत्र ने पिता को मार डाला. दूसरी ओर कुदाल से कुचल कर एक की हत्या कर दी गई.

Open in App
ठळक मुद्दे लाठी डंडे से पिटाई की, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.राम सिंहासन खेतीबाड़ी करते थे. परिवार में विवाद चल रहा था. घटना के बाद ग्रामीणों ने तीनों आरोपितों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

पटनाः बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में आज महज तीन घंटे के अंतराल पर दो व्यक्तियों की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गई.

पुलिस अब एक मामले की तफ्तीश कर रही थी कि इसी बीच दूसरी घटना भी हो गई. थाना इलाके के धेवही गांव में पारिवारिक विवाद में 61 वर्षीय रामसिंहासन यादव की तो ठाकुर बिगहा में 40 वर्षीय अरुण महतो की हत्‍या की गई. एक ही थाना क्षेत्र में हुई दो घटनाओं से सनसनी फैल गई है.

बीते 10 दिनों से घर में संपत्ति को लेकर झगड़ा चल रहा था

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 10 दिनों से घर में संपत्ति को लेकर झगड़ा चल रहा था. बीच बचाव करने उसके ससुर भी आए हुए थे. मामला थाना पर भी पहुंचा था, लेकिन जनता दरबार में उसका समाधान नहीं हो पाया. आज सुबह फिर विवाद हुआ और बेटे ने अपनी पत्नी और ससुर के साथ मिलकर पिता 61 वर्षीय रामसिंहासन सिंह की लाठी डंडे से पिटाई की, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

धेवही गांव निवासी राम सिंहासन यादव की हत्‍या का आरोप बडे़ बेटे, उसकी पत्‍नी और ससुर पर लगाया गया है. पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. राम सिंहासन खेतीबाड़ी करते थे. परिवार में विवाद चल रहा था. इसी क्रम में आज सुबह यह घटना हुई.

लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर उनकी हत्‍या कर दी

छोटे पुत्र चंदन सिंह ने अपने बडे़ भाई जयराम सिंह, उसकी पत्‍नी और ससुर पर हत्‍या का आरोप लगाया है. इनलोगों ने कहा है कि इन लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर उनकी हत्‍या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया. पिटाई करने का आरोप मृतक के बडे़ पुत्र जयराम कुमार, उसकी पत्नी और उसके ससुर पर है घटना के बाद ग्रामीणों ने तीनों आरोपितों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

दाउदनगर थाना के एएसआई अंजनी कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच- पड़ताल की और तीनों आरोपितों को थाना लेकर आए. बताया जाता है कि यदि समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो तीनों आरोपित ग्रामीणों के गुस्‍से का शिकार हो सकते थे. ग्रामीणों ने उन्‍हें कब्‍जे में लेने का प्रयास किया था. लेकिन ऐन वक्‍त पर पुलिस पहुंच गई.

तीनों को अभिरक्षा में लेकर दाउदनगर थाने भेजा गया. वहीं, दूसरी घटना में आज सुबह ही करीब सात बजे खेत गए ठाकुर बिगहा निवासी अरुण महतो की ठाकुर बीघा बधार में पीटकर हत्‍या कर दी गई. उसके चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया गया था. सिपाही महतो के पुत्र अरुण महतो कुदाल लेकर खेत गए थे. इसी बीच उनकी हत्‍या की गई. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार